STORYMIRROR

Akanksha Verma

Action Classics Inspirational

3  

Akanksha Verma

Action Classics Inspirational

आकांक्षाएं

आकांक्षाएं

1 min
290

विश्व में भाईचारा हो

जीवन सबको प्यारा हो

शिक्षा का उजियार मिले

तो क्यों न जग उजियारा हो


मानव के उन्नति के पथ का

शिक्षा का सहारा है

पर्वत से ऊंचे उठ जाये

दिल में यही तमन्ना है


अम्बर सा विस्तृत हो फैलें

धरा का संयम रखना है

आलोकित हो जीवन सबका

यही संकल्प हमारा है।


प्रभु हमें इतनी शक्ति दो

कर्म के पथ पर डंट जाये

'सेवा परमो धर्म ' भाव से

दृढ़ प्रतिज्ञ हो जुुट जाये


हम विश्व के गुुुरूजनों को

शत शत नमन् हमारा है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action