STORYMIRROR

Swati Tyagi

Inspirational

3  

Swati Tyagi

Inspirational

आज ये पल

आज ये पल

1 min
296

ये पल, ये आज है

ये पल, सबसे प्यारा है।

कल गुज़र जायेगा

जी भर जी ले,

वक़्त का इशारा है।


ये पल, ये आज है

ये पल, सबसे प्यारा है।


गम हो या हो ख़ुशी,

गुज़र ही जाता है वक़्त

न भूल कभी,

ये पल, ये आज है

ये पल, सबसे प्यारा है।


कुछ यादें समेत ले,

गुज़रे पल से,

कुछ सपने सजा ले,

अगले पल के।


बस जीने की वजह ढूंढ़ना,

इसी पल में।

ये पल, ये आज है

ये पल, सबसे प्यारा है।


इस पल को जी ले,

जी ले जी भर के,

वक़्त का इशारा है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational