STORYMIRROR

Neer N

Abstract Inspirational Others

3  

Neer N

Abstract Inspirational Others

आज कुछ अच्छा होने को है.....

आज कुछ अच्छा होने को है.....

1 min
160

जाने क्यों आज सुबह से ही ये एहसास सा हो रहा है

की कुछ अच्छा होने को है।

फिर क्या हुआ अगर किसी बात पर मेरी आंख रोने को है।

कोई कारण नहीं है, वक्त का कोई निर्धारण नहीं है।

दिन के अंतिम प्रहर तक करेंगे इंतजार।

शायद कोई दोस्त आज अपनी दोस्ती निभाने को है।

आज कुछ अच्छा होने को है।

क्या मालूम सूरज भेज दे कोई खूबसूरत सा पैगाम,

या फिर चांद ही उतर आए मेरे आंगन में मुझसे मिलने,

या शायद तारे सारे, मेरे आंचल में समाने को है

आज कुछ अच्छा होने को है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract