STORYMIRROR

Abhimanyu Kumar

Tragedy

3  

Abhimanyu Kumar

Tragedy

आज की मीडिया

आज की मीडिया

1 min
275

देखो  अब  ये कैसा नया दौर आया है 

मीडिया में सिर्फ़ अमीरों की खबर आई है

 

डूब रहे कई प्रदेश , जा रहीं है जानें कितनी 

न्यूज़ खोला तो देखा ,फ़िर से कोई अमिताभ की खबर आई है ।


पिट कर मार दिए गए गरीब तुम्हें अब भी ना शर्म आई है ,

मानवता खोई है तुम्हारी या बताओ कितना पैसा खाया है ।


हर मिनट में तुम एक नई विज्ञापन चलाते हो ,न्यूज़ के नाम पे बस झूठ ही बताते हो ।

कोई मर जाए अभिनेता तो खबर दिन रात दिखाते हो ,

सैनिकों के मरने पर चार गधे बुला ख़ूब पैसा कमाते हो ।


सब वहीं  देखना चाहते जो तुम दिखाते हो ,

नेता कम थे जो अब तुम भी हमें बेवकूफ़ बनाते हो ।


मैं मुर्ख हूं जो तुम्हारे ख़िलाफ़ आवाज़ उठाता हूं  

हूं आइना समाज का जो सिर्फ़ सच बताता हूं!


बंद कर दो ये हरकतें देखो अब कुछ नुमाइंदों ने अपनी आवाज़ उठाई हैं ,

न्यूज़ खोला तो देखा फ़िर से अमीरों की एक नई खबर आई है ।

        


   


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy