STORYMIRROR

Dhanjibhai gadhiya "murali"

Inspirational

4  

Dhanjibhai gadhiya "murali"

Inspirational

आदत

आदत

1 min
9

मुझे आदत है सब कुछ याद रखने की,

मुझे आदत नहीं है सब कुछ भूलने की,

ये आदत से बहुत मजबूर हूं मेरे यारों ,

अब आदत नहीं रही उसे भूल जाने की।


मुझे आदत है सब कुछ सच बोलने की,

मुझे आदत नहीं है कभी झूठ बोलने की,

ये आदत से बहुत परेशान हूं मेरे यारों,

अब आदत नहीं रही उसे भूल जाने की।


मुझे आदत है हमेशा शांति से रहने की,

मुझे आदत नहीं है कभी हंगामा सहने की,

ये आदत से बहुत बदनाम हूं मेरे यारों,

अब आदत नहीं रही उसे भूल जाने की।


मुझे आदत है समाज की सेवा करने की,

मुझे आदत है हैवानियत दूर करने की,

ये आदत से जीवन महका है "मुरली" का, 

अब आदत नहीं रही उसे भूल जाने की।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational