STORYMIRROR

vinod mohabe

Abstract

4  

vinod mohabe

Abstract

*आ जाओ ना मां *

*आ जाओ ना मां *

1 min
383

सुलाने मुझे अनाथ को खुद जागती रही 

सहराने देर तक मेरे पास बैठी रही

मेरे सपनों को अब कौन पूरा करेगा मां

मुझे आंचल में लेने आना ही होगा मां।


कभी तो मिलने आना मां

दर्शन को आतुर मैं अनाथ, मां। 

है विपद काल फिर से अनाथों पर आया

भूचाल धरा पर फिर से छाया। 


करोना से अनाथ बच्चे बढ़ रहे है

दिशाहीन होकर भटक रहे है। 

देख नहीं मां तुम भी पाओगे

द्रवित हृदय ले दौड़े आओगे। 


ओ मां अब फिर से आना होगा

दुखों से मुक्ति दिलाना होगा। 

जब-जब कष्ट पड़ेगा अनाथों पर

तब तब मां तुम्हे आना होगा। 


उजड़ गए हैं कितने लोगों के घर

बिखर गए हैं मासूम फूल दरबदर। 

अनाथ कोई और अब ना हो पाए

चिराग किसी घर का ना बुझ जाए। 


हम सब तो तेरे ही है बालक 

तुम्हीं हमारी माता और पालक। 

हे मां अब तो आ जाओ

अनाथ होने से हमें बचाओ। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract