STORYMIRROR

MALA SINGH

Inspirational

3  

MALA SINGH

Inspirational

७३ वां गणतंत्र दिवस

७३ वां गणतंत्र दिवस

1 min
206


७३ वां गणतंत्र दिवस आया, 

मन में खुशियां अपार लाया।

चारों ओर तिरंगे झंडे, 

तीन रंगों के गुब्बारे फूले।।


गली-गली चौराहों पर, 

सफेद कली बिछी हुई है।

कई रंगों की रंगोली से, 

जगह-जगह सुंदरता बनी हुई है।।


लाल किला, स्कूल कॉलेजों, 

कार्यालयों में झंडा फहराया।

पूरे भारत वासियों ने, 

आजादी का जश्न मनाया।।


सड़कों के खंभों पर देखो, 

लाउडस्पीकर लग रहे हैं।

देशभक्ति के गीतों से, 

सबके मन को मोह रहे हैं।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational