STORYMIRROR

sai mahapatra

Inspirational

4  

sai mahapatra

Inspirational

३७०

३७०

1 min
432

शहर में नया ऐलान हुआ है

हुक़ूमत ने नया फरमान सुनाया है

आज से ३७० हो गया है

इस शहर से गायब


अब से तिरंगा फहराने से किसी को

नहीं रोक पाएंगे ये बड़े बड़े नवाब

अब से केंद्र सरकार की सभी योजनाएं

होगी इस अंचल में लागू


नहीं होगा उस पे वहां के

स्थानीय सरकार का कोई काबू

अब से कश्मीर में जाने की

यहां पर रहने की मिलेगी सबको आजादी।


कोई नेता कोई सरकार लगा

नहीं सकेगा उनपर कोई पाबंदी

अब से जम्मु और कश्मीर भी

होगा भारत का हिस्सा


और ३७० बनके रह जाएगा

कुछ तानाशाहों का नाकाम क़िस्सा।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational