26 जनवरी है हमारी शान
26 जनवरी है हमारी शान
26 जनवरी है हमारी शान
फहराए सदा तिरंगा आसमां
लिखा गया है आज इतिहास
करे हम हिंदुस्तान का साज
मातृभूमि को करे शतशत वंदन
गणतंत्र दिवस पर देश का
करे गीत गान
कितने वीरों ने है जान गँवाई
छाती पर झेली थी अनगिनत गोली
लिखी गई शौर्य की अद्भुत गाथा
तब जा करके पड़ी जीत झोली
गणतंत्र दिवस पर देश का
करे गीत गान
विविध जाती और धर्म का बेड़ा
एक ताल में एक सुर में अखंड
पिरोया
आंधी हो या हो कोई तूफान
जन्म भूमि का सम्मान बचाया
आओ करे शुभ दिन का अभिमान
गणतंत्र दिवस पर देश का
करे गीत गान
भारत का कण कण है पावन
इसमे बहती है गंगा पावन
लहलहाते खेत खलिहान
ऊंचा हिमालय हमारी शान
ऋणी रहे सारा हिंदुस्तान
गणतंत्र दिवस पर देश का
करे गीत गान
प्रेम, प्रीत, करूणा को धारे
सबको आतिथ्य देकर मान
अष्टपैलू संस्कार विलसित वैभव
सबसे अलग देश की पहचान
हम सदा करे भारत का गुनगान
गणतंत्र दिवस पर देश का
करे गीत गान