STORYMIRROR

प्रभात मिश्र

Inspirational

3  

प्रभात मिश्र

Inspirational

उम्मीद है

उम्मीद है

1 min
310

उम्मीद हैं,

कोरौना का समय रीत जाएगा 

   उम्मीद है,

विश्व ,इससे सीख नयी पाएगा 

  उम्मीद है

प्रतिस्पर्धा का, दौर चुक जाएगा

 उम्मीद है,

हर कोई, साथ वाले को उठाएगा

 उम्मीद है ,

नफरतों के, घेरे टूट जाएंगे

 उम्मीद है,

प्रेम और सौहार्द मुस्कुराएंगे

 उम्मीद है,

इंसान, इंसानियत को जानेगा

 उम्मीद है,

विश्व, नए नायकों को मानेगा

 उम्मीद है,

आदमीयत, फिर से जीत जाएगी

 उम्मीद है,

मानवता को, नई रोशनी मिल जाएगी

  उम्मीद है,

प्रभात, फिर से मुस्कुराएगा

 उम्मीद है,

ये चमन, फिर से खिल जाएगा

 उम्मीद है।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational