STORYMIRROR

Anita Mandilwar Sapna(world record holder)

Inspirational

4  

Anita Mandilwar Sapna(world record holder)

Inspirational

थैंक्यू टीचर जी

थैंक्यू टीचर जी

1 min
316

शिक्षक दिवस

शिक्षक 


ज्ञान का भान कराते हैं 

वो सबका मान बढ़ाते हैं 

तमस से उजास की ओर 

जो ले जाते, शिक्षक कहलाते हैं 


जीवन पथ पर सही राह दिखाते हैं 

मुश्किल में हौसला बढ़ाते हैं 

जिनकी महिमा अनन्त हैं 

वही मार्गदर्शक शिक्षक कहलाते हैं 


कर्म को ही पूजा मान लेते हैं 

ईश्वर से स्थान ऊँचा पाते हैं 

बंजर धरती पर भी जो फूल खिलाते हैं 

वही शिक्षक जग में सम्मान पाते हैं 


हर परिस्थिति में खुश रहकर सिखाते हैं 

मानवता का पाठ हमें पढ़ाते हैं 

माता देती नवजीवन पिता करते रक्षा

चुनौतियों से लड़ना शिक्षक सिखाते हैं 


विद्या देकर ज्ञानवान बनाते हैं 

पढ़ाकर लिखाकर हमारी ज्ञान बढ़ाते हैं 

शिक्षक बागवान है हम फूल चमन के

शिक्षकों को शत शत प्रणाम करते हैं ।


हम करते है "धन्यवाद शिक्षक" आपका

जो आपका आशीर्वाद मिला मुझको 

कहते है हम आपको वेरी वेरी थैंक्यू

साथ रहे आपका आशीष मुझ पर ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational