STORYMIRROR

Bindiya rani Thakur

Inspirational

3  

Bindiya rani Thakur

Inspirational

बढ़ने दो

बढ़ने दो

1 min
260

हमारी भी विनती सुन लो हमें भी कुछ करने दो

ना रोको ना टोको हमें बस आगे बढ़ने दो


हमारे लिए सीमा रेखा मत बांधो

ना लक्ष्मण रेखा के घेरे में नज़रबंद करो


समानता का हक हमारा अधिकार है

इससे अब हमको मत वंचित रखो


हर बेटी पढ़े, हर बेटी सफलता की राह चले

हर बेटी का भविष्य सुरक्षित कर दो


बेटों को सिखाओ सम्मान करें 

बहन- बेटियों की इज्जत करो


छेड़-छाड़, बलात्कारों के सिलसिले बंद हों

भारत की बेटियों की पूरी हिफाजत करो


 हम अकेले कहीं भी सफ़र कर सकें

आँख उठाकर देखने से पहले वो सोचें 

देश के कानून को इतना सशक्त कर दो



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational