STORYMIRROR

Ghanshyam Sharma

Abstract

4  

Ghanshyam Sharma

Abstract

संघर्षों की करुण कहानी

संघर्षों की करुण कहानी

1 min
281

संघर्षों की करुण कहानी, जब चारण कोई गाएगा

संघर्षों की करुण कहानी, जब चारण कोई गाएगा

काम करूंँगा ऐसा, नाम मेरा आदर से लिया जाएगा

संघर्षों की करुण कहानी जब चारण कोई गाएगा।


भले हो ऊंँचा, कितना गगन ये, भले अगम हो नग विशाल,

बहा पसीना सींचित कर दूँ, जीवन को दूँ बना मिसाल

करूंँ तो कुछ भी नहीं असंभव, बिना किए क्या पाएगा

संघर्षों की करुण कहानी, जब चारण कोई गाएगा

काम करूंँगा ऐसा, नाम मेरा आदर से लिया जाएगा।


औरों से क्या लेना अब तो, स्वयं से यारों युद्ध मेरा

लोगों का तो काम है कहना, ध्यान न भटके मित्र तेरा

लक्ष्य निशाना नहीं चूकना, मात नहीं अब खाएगा

काम करूँगा ऐसा, नाम मेरा आदर से लिया जाएगा।


विश्वास-आत्म का आज जगा और नकारात्मकता छूटी

अब ना कभी हारेगी ज़िंदगी, मिली मुझे जीवन बूटी

इच्छा-शक्ति, दृढ़ है निश्चय, कोई नहीं अब ढ़ायेगा, 

काम करूंँगा ऐसा, नाम मेरा आदर से लिया जाएगा।


संघर्षों की करुण कहानी, जब चारण कोई गायेगा

काम करूँगा ऐसा, नाम मेरा आदर से लिया जाएगा

नाम मेरा आदर से लिया जाएगा।     


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract