STORYMIRROR

Ghanshyam Sharma

Others

2  

Ghanshyam Sharma

Others

प्यारी बेटी

प्यारी बेटी

1 min
280

वो मेरी जान है 

मेरी शान है 

सच कहूँ तो वही 

मेरा अभिमान है 


वो मेरी इच्छा है 

मेरा सपना है 

उसी की ख़ातिर 

बस मुझे खपना है 


वो मेरी उम्मीद 

मेरी आशा है 

वास्तव में वही मेरी 

पूरी परिभाषा है 


वो मेरा बचपन

मेरी ठिठोली है 

वही लड़कपन की मेरी

तुतलाती बोली है 


वो मेरा शृंगार है 

दमकता साज है 

वही मेरा कल है 

मुसकाता आज है 


वो मेरी धरती है 

मेरा आकाश है 

उसी से मेरे जीवन में 

उजला सा प्रकाश है 


वो मेरा शरीर है 

मेरी आत्मा है 

मेरे लिए वही मेरा 

परमात्मा है 


वो मेरी ख़ुशियों की 

भरी भरी पेटी है 

हाँ मेरे लिए सबकुछ 

मेरी प्यारी बेटी है 


हाँ मेरे लिए सब कुछ

मेरी प्यारी बेटी है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन