मेरे प्यारे पापा
मेरे प्यारे पापा
मेरी ऊँगली थाम कर
जिनहोने मुझे चलना सिखाया
वो है मेरे पापा !
मेरे प्यारे पापा !
जब मेने कुछ गलत किया
तब गुस्से से लाल होकर फिर
जिनके आंखों में आंसू झलके
वो है मेरे पापा !
मेरे प्यारे पापा !
जब परिक्षा मे नंबर
कम आने पर सभीने
मुझे डाट लगाई
तब जिनहोने मेरा होसला बढाया
वो है मेरे पापा !
मेरे प्यारे पापा !
जब मुझे देखकर सभीने कहा
लड़की बड़ी होगई है अब इस की
शादी कर वादो
तब मुझे निहारते हुऐ
एक आवाज आई
"मेरी गुड़िया अभी छोटी है"
वो है मेरे पापा !
मेरे प्यारे पापा !
जिनहोने मुझे सिखाया
दुसरो से मदद मांगने से पहले
खुद दुसरो की मदद ज़रूर करना
वो है मेरे पापा !
मेरे प्यारे पापा !
अंधेरे में जो खुद मेरा
उजियारा बनकर मेरे
साथ चले
वो है मेरे पापा !
मेरे प्यारे पापा !
जब मेरी याद आए
तो सेहम से जाते है
वो है मेरे पापा !
मेरे प्यारे पापा !
जब चीज़ बिगड़ती दिखे
मन शांत करके फेसला लेना
जिनहोने सिखाया
वो है मेरे पापा !
मेरे प्यारे पापा !
मुझे नाज़ है कि
में अपने पापा की
बेटी हूँ........ !
जिन्होंने एक सामान्य लड़की
से परी बनाया मुझे
वो है मेरे पापा !
मेरे प्यारे पापा !
