तुम्हारे इतने फ़ॉलोवर्स कैसे?
तुम्हारे इतने फ़ॉलोवर्स कैसे?
"अरे वाह...! तुम्हारे तो सोशल मिडिया पर बहुत सारे फॉलोवर्स हैं। और तुम्हारी पोस्ट पर कमेंट और लाइक से बहुत आते हैं, जब कि तुम एक हाउसवाइफ हो। हाउसवाइफ को भी इतने लोग फॉलो करते हैं क्या ?"
अनिल ने अपनी कविता के इंडिया प्लेटफार्म पर उसकी पत्नी के बड़ी तादाद में फैन फॉलोवर को देखकर आश्चर्य करते हुए कहा,
" तो क्या हुआ...? अगर मैं एक हाउसवाइफ हूं। मैं हाउसवाइफ के लिए भी इंटेलेक्चुअल पोस्ट डालती हूँ तभी लोग मुझे फॉलो करते हैं। मुझे गर्व है कि मैं एक हाउसवाइफ हूं,और हाउसवाइफ का भी
एक स्टेटस होता है! "
कविता की बात सुनकर अनिल ने कहा,
"सही बात है। हाउसवाइफ का स्टेटस बहुत स्पेशल होता है !"
