STORYMIRROR

V. Aaradhyaa

Comedy Tragedy Fantasy

4  

V. Aaradhyaa

Comedy Tragedy Fantasy

तुम पसंद हो

तुम पसंद हो

1 min
221

सलोना सा रूप तुम्हारा

बोली मीठी जैसे छंद हो,

जैसे हो तुम वैसे ही रहना

मुझे तुम ऐसे ही पसंद हो,


ना बनावट ना दिखावा

अपनी सोच से स्वतंत्र हो

जैसे हो तुम वैसे ही रहना

मुझे तुम ऐसे ही पसंद हो


जीवन के दुरूह पथ पर

तुम्हारा मेरा साथ अनंत हो

जैसे हो तुम ऐसे ही रहना

मुझे तुम ऐसे ही पसंद हो


ऐसे निश्छल ऐसे निर्मल

सच बताओ साधु या संत हो

जैसे हो तुम ऐसे ही रहना

मुझे तुम ऐसे ही पसंद हो !


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Comedy