STORYMIRROR

ज्योति किरण

Romance

2  

ज्योति किरण

Romance

टॉफी

टॉफी

1 min
455

बरेली की गलियों में बड़ा सा मकान।आज ख़ूब चहल-पहल थी वहां क्योंकि भोली को देखने लड़के वाले जो आ रहे थे।तभी कुछ बच्चे दौड़े-दौड़े आये कि लड़के वाले आ गए। एक ख़ूबसूरत नौजवान,अच्छा डील-डौल वाला लड़का परिवार के साथ ज्यों ही घर मे दाख़िल हुआ। सबकी निगाहें ठहर गईं। सांवली सलोनी सी भोली भी गुड़िया जैसी लग रही थी। दोनों को आमने - सामने बिठाकर दोनों के परिवार बातों में व्यस्त हो गए। थोड़ी देर बाद जब दोनों से पूछा गया वो कुछ न बोले, बस शून्य में निहारते रहे।

तभी लड़के की मौसी ने दो टॉफ़ी निकाली और कहा अगर तुम दोनों की हाँ है तो ये खा लो नहीं तो मुझे वापस कर दो।

दोनों ने चुपचाप टॉफ़ी खा ली और वहाँ मौजूद सभी लोग खिलखिला उठे और इस तरह एक प्यारे से रिश्ते की शुरुआत हुई।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi story from ज्योति किरण

चूक

चूक

5 mins पढ़ें

क़सक

क़सक

5 mins पढ़ें

टॉफी

टॉफी

1 min पढ़ें

Similar hindi story from Romance