STORYMIRROR

Shelly Gupta

Drama

3  

Shelly Gupta

Drama

टी आर पी

टी आर पी

2 mins
334

"अरे रोहित, क्या इधर उधर होली खेलने वालों की तस्वीरें खींचता चल रहा है। ऐसी तो दो चार तस्वीर ही चाहिए अपने चैनल के लिए। असल जरूरत तो किसी मसालेदार खबर की है, जिसे देखते ही बॉस खुश होकर बोनस पकड़ा दे हाथ में", रवि ने कैमरा हाथ में लिए फटाफट फोटो खींचते हुए रोहित को टोका। दोनों एक न्यूज़ चैनल के लिए काम करते थे - रवि संवाददाता और रोहित कैमरामैन।

रोहित की ओर से जवाब ना आने पर जब रवि ने पलट कर देखा तो रोहित की निगाहें कहीं दूर टिकी थी। रवि ने उसकी निगाहों का पीछा किया तो देखा कि तीन लड़के नशे में धुत एक लड़की को तंग कर रहे थे। रवि ने ये देखकर खुश होते हुए बोला,"रोहित जल्दी से रिकार्डिंग शुरू कर।

अच्छे से शक्ल दिखने चाहिए सब लड़कों की। ऐसी ही खबर तो चाहिए थी टीआरपी बढ़ाने को।"

रवि की बात सुनकर रोहित ने उसे गुस्से से घूरा और उसके हाथों में कैमरा पटक कर उस लड़की को बचाने चल दिया। रोहित को उस ओर जाता देख रवि ने सिर पीट लिया कि गई सारी टीआरपी पर तभी दिमाग में जबरदस्त आईडिया के साथ उसने रिकार्डिंग शुरू की।"

आप देख रहे हैं हमारे कैमरामैन रोहित को जो अपनी परवाह ना करते हुए उस लड़की को बचाने जा रहे हैं। आगे का आंखों देखा हाल जानने के लिए जुड़े रहिए हमारे जनता से जुड़े, जनता के ही लिए बने चैनल से।"


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Drama