STORYMIRROR

Uma Shukla

Drama

3  

Uma Shukla

Drama

सीता की अग्निपरीक्षा

सीता की अग्निपरीक्षा

1 min
445

निकिता और विनीत दोनों सोफे पर खामोश बैठे थे निकिता के हाथ में प्रेग्नेंसी रिपोर्ट थी जो पोजेटिव थी मगर उसके चेहरे पर खुशी की जगह आँखों में आँसू थे क्योंकि उसके पति विनीत को यह शंका थी कि ये बच्चा उनका नहीं है।

अंततः खामोशी तोड़ते हुए विनीत ने कहा" निकिता यदि तुम मेरे साथ रहना चाहती हो तो तुम्हें डीएनए टेस्ट करवाना ही होगा।"

"ये आप कैसी बातें कर रहे है ये हमारा पहला बच्चा है और मैं आपकी पत्नी हूँ क्यों आप हमारे रिश्ते को मजाक बना देना चाहते है।" निकिता बोली।

विनीत बोला " मैं और तुम दोनों अलग-अलग शहर में रहते है।  ऐसे में मेरे मन में शंका का आ जाना स्वभाविक है और मैं क्या पहला पुरुष हूँ जो ऐसा कर रहा है भगवान राम ने भी तो अग्निपरीक्षा ली थी।"

निकिता बोली" विनीत आप मेरे साथ रहे या न रहे पर मैं डीएनए टेस्ट नहीं करवाऊँगी क्योंकि सीता की अग्नि परीक्षा लेकर भी बाद में राम ने उन्हें परित्यक्त कर दिया था और मैं नहीं चाहती कि मेरे साथ भी कुछ ऐसा ही हो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Drama