STORYMIRROR

Divyanjli Verma

Inspirational

4  

Divyanjli Verma

Inspirational

शिवाजीत

शिवाजीत

10 mins
410

दिल्ली की गलियों मे फटे पुराने कपड़े पहन के दौड़ता एक अनाथ लड़का। जिसकी माँ ने उसे जन्म देते ही दुनिया छोड़ दिया था। बाप ने दूसरी शादी कर ली। और सौतेली माँ को वो फूटी आँख नहीं भाता था तो घर से निकाल दिया। पेट पालने के लिए कभी यहा कभी वहां भटकता। कूडे के ढेर से लोगों के जूठन खाता तो कभी कुत्तों से रोटियां छीन कर अपना पेट भरता था। लेकिन कभी कभी एसा भी होता था कि उसे भूखे पेट ही सो जाना पड़ता था।


कुछ दिनों बाद उसे एक बड़ी सी मल्टीनैशनल कंपनी के बाहर जूते पोलिश करने का काम मिल गया। अब उसे दो वक़्त की रोटी तो मिल जाया करती थी लेकिन सर छुपाने को छत ना थी। अपने बड़े बड़े सपनों को सजाये वो चेहरे पर मुस्कराहट लेकर काम करता और अपने साथियों से कहा करता कि एक दिन इसी कंपनी मे मैं भी काम करूगा। लेकिन उसके साथ वाले उसका मजाक बनाते और उस पर हसते और कहते की अपनी औकात मे रह कर सपने देख। तू जुता पोलिस करना वाला है। तेरी जगह यही रोड पर है।


मगर कहते है ना जब इंसान मे लगन ,मेहनत और कुछ बड़ा करने का ज़ज्बा हो तो उसे अपने सपने पूरे करने से कोई भी नहीं रोक सकता। यही हुआ उस लड़के के साथ भी जो उस मल्टीनैशनल कंपनी के बाहर बैठ के जुते पोलिस करता था। आज उस मल्टीनैशनल कंपनी का सी ई ओ है। और बचपन मे जहां उसे परिवार की खुशिया और माँ बाप का प्यार नसीब नहीं हो पाया था। वहीं आज उसे माँ बाप का प्यार भी नसीब हो गया था।


लेकिन ये सब कैसे हुआ? यही जानने के लिए पढे पूरी कहानी।


--------------


चन्दन एक गरीब किसान नक्कू का बेटा था। 8 भाइयों मे वो पांचवे नंबर पर था। उसका बाप किसानी करके अपने घर वालों का पेट पालता था। लेकिन नक्कू जितना कमाता था। वो बहुत कम पड़ता था। तो लड़कों ने खुद भी कुछ काम धन्धा करने की सोची। लेकिन गांव मे कोई रोजगार या नौकरी नहीं थी। तो नक्कू के तीन लडके शहर चले गए। और वहीं काम ढूढ़ लिया। महीने के अंत मे वो पैसे भेज देते थे। जिससे घर का खर्च चल जाया करता। लेकिन बाद मे उन्होने पैसे भेजना बंद कर दिया। घर की स्थिति फिर से वैसी ही हो गई। अब बाकी के दो लड़कों ने सोचा कि उन्हें घर की स्थिति सही करने के लिए कुछ करना चाहिए। तो उन दोनों ने भी शहर जाने की सोची। उनमे चन्दन और उसका बड़ा भाई था। माँ बाप को डर था कि ये दोनों बेटे भी शहर जाके बदल जायेगे। लेकिन चन्दन ने उन्हें विश्वास दिलाया कि वो नहीं बदलेगा। घर वालों से बिदा लेके दोनों भाई चल दिये मुंबई शहर की ओर। वहां की चमक धमक देख के दोनों का दिल खुश हो गया। लेकिन इतने बड़े शहर मे कोई भी उनका जान पहचान का नहीं था। और सितारों से चमकने वाले शहर के लोगों का दिल बड़ा काला होता है। कोई भी किसी का नहीं होता। लोग अपने मतलब से मतलब रखते है। बिना पैसे के कोई किसी को नहीं पूछता। और चन्दन और उसके भाई के पास पैसे ही नहीं थे। क्योंकि वो मुंबई पैसे कमाने ही तो आए थे।


बेचारे दो भाई अनजान शहर मे भूखे प्यासे नौकरी की तलाश में घूम रहे थे। लेकिन न नौकरी मिली, ना खाना और न ही सोने को छत। एक हफ्ता उन्होने एसे ही नौकरी की तलाश मे घूमते हुए गुजारा। रेलवे स्टेशन पर सो कर रात गुजारी और भूख लगने पर किसी पेड़ से फल तोड़ के खा लेते। फिर एक दिन एक सेठ की नजर उन दोनों पर पड़ी। सेठ ने उन्हें फैक्ट्री मे काम करने का ऑफर दिया। दोनों भाई तुरन्त मान गए।


नौकरी के साथ साथ उन्हें रहने को एक कमरा और दो टाइम का खाना भी मिलने लगा। दोनों भाई काफी खुश थे। और अपने माँ बाप को भी अपने साथ शहर ले आए थे। बाकी के तीन छोटे भाई भी उसी फैक्ट्री मे काम करने लगे। अब उनकी जिंदगी पहले से अच्छी चल रहीं थीं। लेकिन जिंदगी में सुख दुख का आना जाना तो लगा ही रहता है। यही विधाता का विधान है।


एक दिन नक्कू की बीवी चल बसी। अब केवल बाप और बेटे ही बचे थे। चंदन के तीनों छोटे भाई भी और पैसे कमाने की लालच मे दूसरे शहर को चले गए। अब केवल चंदन ,उसका बाप नक्कू और उसका बड़ा भाई ही साथ रहते थे। एक दिन नक्कू भी इस दुनिया को विदा कर गया। थोड़े दिन बाद बड़े भाई ने शादी कर ली और अपने बीवी बच्चों के साथ रहने लगा। अब चन्दन अकेला पड़ गया था। तो उसने दारू पीना शुरू कर दिया। चंदन के बड़े भाई को उसका दारू पीना अच्छा नहीं लगता था तो उसने सोचा चन्दन की शादी करा देते है। फिर वो दारू पीना छोड़ देगा।


कुछ दिन बाद एक अच्छी सी लड़की देख के चन्दन के भाई ने उसकी शादी करा दी। बीवी के आने के बाद चन्दन ने दारू पीना बंद कर दिया और अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने लगे। कुछ दिनों बाद चन्दन की पत्नि गर्भवती हो गई। और उसने एक लडके को जन्म दिया ।लेकिन जन्म देते ही उसका निधन हो गया। चन्दन के सामने बेटे के पैदा होने की खुसी तो थी लेकिन पत्नी को खोने का दुख भी था। चंदन इसका जिम्मेदार अपने बेटे को मानने लगा। और उससे नफरत करने लगा। उसने फिर से दारू पीना भी शुरू कर दिया था। तो उसके भाई ने उसकी दूसरी शादी करा दी। लेकिन इस बार चन्दन ने दारू पीना नहीं छोड़ा और आए दिन दारू पीके अपनी पत्नी से झगड़ा करता। उसकी पत्नि अपना गुस्सा चन्दन के बेटे शिवा पर निकालती।


शिवा, शिवाजीत, हाँ यही नाम था उसका। जब उसकी माँ गर्भवती थी तब वो चन्दन से हमेशा कहती थी कि अगर लड़की हुई तो उसका नाम गौरी रखेगे और अगर लड़का हुआ तो शिवाजीत। शिवा की माँ तो चल बसी लेकिन उसके बाप ने उसकी माँ की अंतिम इच्छा पूरी की और उसका नाम शिवा जीत रखा।


सौतेली माँ और बाप के नफरत के बीच शिवा धीरे धीरे बड़ा हो रहा था। शिवा की सौतेली माँ के कोई संतान नहीं हुई। इसका जिम्मेदार वो शिवा को मानती थी। और अपना सारा गुस्सा शिवा पर निकालती। शिवा 3 साल का था जब उसका बाप चन्दन भी चल बसा। सौतेली माँ ने दूसरी शादी कर ली। अब शिवा जीत बिल्कुल अकेला और अनाथ हो गया था।


3 साल का शिवा अब यू ही गालियों मे घूमता रहता था। लोग जो खाना कूडे मे फेंक देते उन्हें खाता। जहां जगह मिलती वहीं सो जाता। आखिरी बार उसने जो कपड़ा पहना था। शायद वहीं अब तक उसके शरीर पर था। जो धूल मिट्टी से सना। जगह-जगह से फट गया था।


एक दिन शिवा मन्दिर की सीढियों पर सो रहा था। वही पर कुछ छोटे बच्चे भीख मांग रहे थे। उनमे से एक की नजर शिवा पर गई। शिव उन लोगों से उम्र मे काफी छोटा था। एक बच्चा शिव के पास जाके उसे उठाने की कोशिश करने लगा। लेकिन शिवा को छूते ही उसने मेहसूस किया कि उसे बहुत तेज बुखार है। तो वो बच्चे उसे उठा के अपनी झोपड़ी मे ले गए। जहां पर एक लड़की जो उन बच्चों कि लीडर थी। और अपने जैसे ही अनाथ बच्चों का ख्याल रखती थीं। उसने शिवा की देखभाल की ,उसे दवाई खिलाई। शाम तक शिवा बिल्कुल ठीक हो गया था। अब शिवा उन लोग के साथ ही रहने लगा था। उसे एक नया परिवार मिल गया था।


लेकिन गरीबी के बादल अभी भी छटे नहीं थे। हालाकि अब शिवा को रहने को एक छत और खाने को खाना मिल जाया करता था। लेकिन उसके लिए दिन भर अपने जैसे ही बच्चों के साथ भीख माँगनी पड़ती थी। तब जाके कहीं शाम को आधा पेट खाना नसीब होता था।


अब शिवाजीत 15 साल का हो गया था। समझदारी ,


होशियारी और ईमानदारी उसमे बचपन से ही आ गई थी। एक दिन किसी ने बताया कि एक बड़ी बिल्डिंग के पास जुते पोलिश करने का काम है। कुछ बच्चों की जरूरत है। काम करेगा क्या? शिवा ने झट से हाँ कह दी। रोज रोज भीख मांगने से अच्छा है। कहीं एक जगह बैठ के काम किया जाए। यही सोच के शिवाजीत ने हाँ कह दी।


अगले दिन शिवाजीत को सारे जरूरी समान मुहैया करा दिये गये। अब शिवाजीत बड़े मन से अपने काम को करने लगा था। वो बिल्डिंग असल मे एक मल्टीनैशनल कंपनी का ऑफिस थी। जहां पर बहुत से लोग काम करते थे। शूट बूट पहने वो लोग जब अपनी महंगी गाड़ियों से उतरते थे। तो शिवाजीत उन्हें देख के अपने साथियों से कहता, एक दिन मैं भी बहुत बड़ा आदमी बनूँगा और एसे ही कार मे घूमूगा। तो उसके साथ वाले उसका मजाक उड़ाते और कहते, अपनी औकात मे रह। तेरी जगह यहा जमीन पर है। तू यही के सपने देखा कर। लेकिन शिवाजीत उनकी बात पर ज्यादा ध्यान नहीं देता था। और उस कंपनी मे काम करने के सपने देखा करता था।


कहते है सपने देखना इंसान का काम होता है और उसे पूरा करना भगवान का। अब इसे भगवान की कृपा कहे या शिवाजीत की किस्मत, भगवान ने शिवाजीत के सपने पूरे करने के लिए पहली सीढ़ी के रूप मे रणजीत सिंह को भेजा।


रणजीत सिंह उस मल्टीनैशनल कंपनी के मालिक थे। उनकी कंपनी मे काम करने वाले लोग उन्हें भगवान मानते थे। उनकी एक पत्नी थी। सब कुछ होने के बाद भी उनकी जिंदगी मे एक कमी थी। उनकी कोई सन्तान नहीं हुई थी। जिसके लिए वो और उनकी पत्नी कई मंदिर मस्जिद जाके माथे टेक चुके थे और मन्नतें मांग चुके थे। लेकिन फिर भी उनकी गोद सुनी थी।


उस दिन भी रणजीत सिंह अपनी पत्नि के साथ मन्नत मांगने मन्दिर गए थे। जिससे उनकी पत्नि की सुनी कोख फिर से भर जाए। मंदिर से लौट के वो अपनी पत्नि को घर छोड़ के ऑफिस के लिए निकल गए। ऑफिस पहुच के वो अपनी कार से बाहर निकले और अपनी जेब से अपना रुमाल निकाला। रुमाल निकालते waqt उनका पर्स उनकी जेब से निकल के नीचे गिर गया। किसी ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन शिवाजीत ने देख लिया था की पर्स नीचे गिर गया। तो वो दौड़ के गया और पर्स को उठा के रणजीत सिंह के पास जाके बोला, साहब आपका पर्स।


उसके हाथ मे पर्स देख के रणजीत सिंह के बॉडी गार्ड ने उसे पकड़ लिया और कहने लगे , "ए चोरी करता है?" वो शिवाजीत को मारने वाले ही थे तभी रणजीत सिंह उन्हें रोक लेता है। फिर शिवाजीत से अपना पर्स लेके उसमे पैसे चेक करता है। पर्स मे सारे पैसे सही सलामत थे। तो रणजीत सिंह अपने बॉडी गार्ड से कहता है। छोड़ दो इसे। फिर वो शिवाजीत से पूछता है,


"बेटा क्या नाम है तुम्हारा?"


"शिवाजीत ।"


"कहाँ रहते हो ?"


"पास की बस्ती मे।"


"यहाँ क्या कर रहे थे तुम? "


"मैं वहां बैठ के जूते पोलिश करता हूँ ।"


"क्या? जुते पोलिश?" 


"हाँ साहब। दो वक़्त की रोटी के लिए करना पड़ता है।"


"तुम्हारे माँ बाप कहाँ हैं ?"


"वो तो मर गए साहब।"


"ओ ,मुझे माफ़ कर दो।"


"कोई बात नहीं साहब।"


"तो तुम अब अकेले रहते हो।"


"नहीं साहब। मेरे कुछ दोस्त भी हैं।"


"शिवाजीत अगर तुम्हें पढ़ाई करने का मौका मिले तो क्या तुम पढ़ोगे ?"


"हाँ साहब।"


"वैरी गुड , चलो मेरे साथ। "


"लेकिन साहब मेरा समान।।"


"उसे ये ले आएगा। तुम चलो मेरे साथ।रणजीत सिंह बोडी गॉर्ड की तरफ इशारा करके कहते हैं ।।"


फिर वो शिवाजीत को लेके अपने घर जाते हैं और अपनी पत्नि से मिलाते हैं । उनकी पत्नि शिवाजीत को देख के बहुत खुश होती है। अब शिवाजीत उन लोगों के साथ ही रहने लगा था। रणजीत सिंह और उनकी पत्नी को शिवाजीत के रूप मे अपना बेटा मिल गया था ।वहीं शिवाजीत को भी माँ बाप का प्यार मिल गया था। कुछ दिनों बाद रणजीत सिंह ने एक स्कूल मे शिवा जीत का दाखिला करवा दिया। शिवा जीत पढ़ने मे बहुत होशियार था। जब वो बड़ा हुआ तो रणजीत सिंह ने उसे अमेरिका पढ़ने भेज दिया।


4 साल बाद जब शिवाजीत वापस इंडिया आया तो वो काफी बदल चुका था। 15 साल का शिवाजीत अब 23 साल का नवयुवक बन गया था। उसका गठिला बदन, 6 फुट लम्बा कद, गहरी काली आंखे, हल्की दाढ़ी और छोटे बाल देखते ही बनते थे। शिवा जीत के वापस आने के बाद रणजीत सिंह ने अपने बेटे को कंपनी का सी ई ओ बना दिया था।


एक दिन जब शिवाजीत अपने ऑफिस आता है तो उसकी नजर ऑफिस के बाहर बैठे उन बच्चों पर पड़ती है जो जुते पोलिश कर रहे थे। उन बच्चों को देख के शिवाजीत को अपना बचपन याद आ जाता है। और वो साथी भी जिनसे शिवाजीत कहा करता था कि एक दिन इस कंपनी मे मैं भी काम करूगा। आज शिवा जीत ने अपना सपना सच कर दिखाया था। वो आज उसी मल्टीनैशनल कंपनी का सी ई ओ था। जिसके बाहर बैठ के कभी वो जू ते पोलिश किया करता था।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Inspirational