STORYMIRROR

Man Singh Negi

Inspirational

3  

Man Singh Negi

Inspirational

सदुपयोग

सदुपयोग

5 mins
210


"पुष्पा दिन प्रतिदिन को बेहतर बनाने के लिय हर विचार का सदुपयोग करना चाहिए। जिससे जीवन में आने वाले मुश्किल समय पर आसानी से विजय हासिल प्राप्त की जा सके।" 


पुष्पा ने कहा "सदुपयोग तो हर किसी का बहुत जरूरी होता है। परंतु सबसे ज्यादा सदुपयोग हमे समय का करना चाहिए। मान ने पूछा समय का सदुपयोग से आपका क्या तात्पर्य है। पुष्पा ने कहा समय का सदुपयोग करना जिसने सिख लिया। उसकी जीवन में बल्ले बल्ले है। कहने का तात्पर्य समय का सदुपयोग वास्तव में सफलता दिलाने की गारंटी है। 

जैसे मान लीजिए आपका ही उद्धारण लेती हू। आपका कार्यालय पहुंचे की दीवानगी में मुझसे नाश्ता पानी समय से बनवा लेना। वास्तव में समय का वह सदुपयोग है। जिससे आप अपने कार्यालय समय से पहले पहुंचते है। यही कला समय का सबसे अच्छा सदुपयोग कहलाता है। कहते है जैसा टीम लीडर वैसी ही सफल टीम। 


मान ने कहा "कार्यालय तो हर कोई पहुंचता है। "


पुष्पा ने कहा "आपकी बात सही है। परंतु जिस प्रकार आपकी दिनचर्या है। उसे भी कोई विरला ही अपनाता है। शायद हो सकता है, सफल व्यक्ति ऐसा करते हो। जैसे आपकी योजनाएं है। जिन पर आप सख्ती से अपने आप पालन करते हो।" 


मान ने हंसते हुए कहा "आप मजाक अच्छा करती हो। सबसे पहले यही बात है की कोई हलवाई अपनी मिठाई को खराब नही बताता। इसलिए तुम आज ज्यादा ही हमारी प्रशंसा कर रही हो।दूसरा आज सुबह सुबह आपको कोई और नही मिला। जो आप मुझसे ही मजा ले रही हो। "


पुष्पा ने कहा "ऐसी कोई बात नही है। वास्तव में आप टाईम के बहुत पाबंद हो। आप यह अच्छी तरह जानते हो टाईम को किस प्रकार इस्तेमाल करना है। आप ने समय को सही दिशा में सदुपयोग करके अपने लक्षित कार्य सरल बनाए है। इसमें कोई दो राय नहीं है। मैंने अनुभव किया है, आपका काम वही है। एक दिन में 24 घंटे वही है। परंतु जिस प्रकार से आपने अपने कार्य को व्यवस्थित किया है। वास्तव में वह सराहनीय है। वास्तव में वह यह दर्शाता है। आपने दूसरों को परवाह किए बिना अपने कार्य को इतना सरल बनाया है। 

जो यह दर्शाता है आपने समय का बहुत अच्छा सदुपयोग किया है।जहा आप समय से दफतर जाकर समय से वापस आते हो। यह समय का सदुपयोग सबके लिए महत्वपूर्ण और मिसाल हैमैंने आपके दफ्तर के कार्य नही समझे है। ना ही मैं कभी आपके दफ्तर गई हु।परंतु मुझे अंदाजा है आप किसी पर भी निर्भर नहीं रहते। 

आपको किसी से कोई उम्मीद नहीं है। आप अपने काम को सरल बनाने के लिय टीम वर्क में काम करना पसंद करते हो। आप नारियल की तरह हो बहार से सख्त अंदर से नर्म। आप सब को अवश्य डॉटते होंगे सिर्फ और सिर्फ दूसरो की भलाई के लिए। आप सबसे काम लेना पसंद करते हो। यही कला आपको सबसे अलग श्रेणी में रखती है। 

इसका असर आपकी टीम पर भी बहुत प्रभाव छोड़ता है। आप ऐसा कभी नहीं करते एक काम करे दूसरा आराम करे। 

आप सफल नेतृत्व की श्रेणी में आते हो।कोई आपकी प्रशंसा करे या ना करे।यह सब कार्य समय के सदुपयोग का ही परिणाम है।पुष्पा तुम सही कहती हो जीवन में जो गलतियां हो चुकी है। अब उनसे सीख कर समय को अपने पक्ष में करके बहुत आगे बढ़ जाना। इतना आगे की निर्माण रिटेल होल्डिंग्स के समस्त ग्रुप में नजफगढ़ शाखा का नाम हर पहलू से अव्वल हो।क्युकी वक्त ही अपना होता है वक्त ही पराया होता। वक्त के साथ साथ चलना ही सफलता की कुंजी है। वक्त के साथ अपने आपको बदलना ही सफलता की कुंजी है। 


पुष्पा वक्त ही इनाम दिलाता नाम दिलाता है पैसा दिलाता है ऐश्वर्या दिलाता है।पुष्पा जब वक्त अपना होता है। तब सब अपने होते हैं। जब वक्त अपना होता है। तब पराए भी अपने हो जाते हैं। जब वक्त अपना होता है। अपने जो हमसे दूर गए होते हैं। वह भी अपने हो जाते हैं। वक्त वास्तव में बहुत बलवान होता है।वक्त का सदुपयोग जिसने भी किया उसने अपनी सफलता की इबारत लिखी है।पुष्पा ऐसा नहीं है सफल व्यक्तियों के पास 48 घंटे होते हैं।आप यह अच्छी तरह समझ ले सफल व्यक्तियों के पास भी सिर्फ 24 घंटे ही होते हैं। बस वह इन 24 घंटों को इतना सदुपयोग करते हैं। वह दूसरों के लिए आदर्श बन जाए।समय का सदुपयोग हमारे एक आला अधिकारी गिरीश के अनुसार कागजी कार्यवाही से कुछ नहीं होता।समय का सदुपयोग सफल व्यक्तियों की तरह कार्य करने से होता है।जैसे आपने कोई ऐसी बात असंभव बात जो बात मुमकिन ना हो।वह बात कह दी हो परस्तिथि वश हालात वश या किसी संदर्भ को लेकर।तब उस नामुमकिन बात को सही साबित करने के लिए सफल व्यक्ति एड़ी चोटी का जोर लगा देते है। सिर्फ और सिर्फ उस 24 घंटे के अंदर। जहां भेड़ चाल वाले व्यक्ति सिर्फ और सिर्फ समाधान नहीं समस्या बने रहते हैं।वक्त का सदुपयोग तभी हो पाता है।जब दिल में कुछ कर गुजरने की इच्छा की भट्टी जल रही हो।वक्त का सदुपयोग तभी हो पाता हैजब प्रतिस्पर्धा अपने आप से हो रही हो।वक्त का सदुपयोग महज अच्छी-अच्छी बातों को सोचना भर नही है। 


वक्त का सदुपयोग अच्छे अच्छे विचारों में निहित नहीं है।वक्त का सदुपयोग विचारों को सोच कर योजना बनाकर कार्य करने में निहित है। जब कार्य समयनुसार समय के सदुपयोग में चल रहे होते हैं।तब तरक्की मिलना आवश्यक हो जाता है।जब तरक्की मिलती है तब सफलता आपके कदम चुनती हैं। ठीक उसी प्रकार जैसे सफल व्यक्तियों के कदम सफलता चूमती है। पुष्पा अंत में यही कहेंगे जो भी समय की टिक टिक समझ जाता है।वह समय रहते समय का सदुपयोग कर अपनी सफलता की कहानी लिखता है।जब व्यक्ति अपनी सफलता की कहानी लिखता है।तब हमारे आला अधिकारी गिरीश के अनुसार लोग विचार नहीं योजनाएं नहीं कार्य नहीं उड़ान नहीं परिणाम देखते हैं।आज हमें अपने आला अधिकारी गिरीश की बात मौके पर उसी प्रकार याद आ रही है।जैसे सफल व्यक्ति मौके पर चौका मारता है।यदि आप सब को भी सफल होना है तो यह मान कर चलिए।सफलता का रास्ता टेढ़ा जरूर है, सफलता का रास्ता कांटों से भरा जरूर है।परंतु जिस जिस को समय का सदुपयोग करना आ गया।

उसने सफलता का स्वाद आज नहीं तो कल चखा है।उसने इन टेढो और काटो से भरी रही को फूलो की सेज बना दिया है। आप सब भी अपनी सफलता के लिए अपने कार्यों को समय का सदुपयोग करके अच्छे से अच्छे बेहतर से बेहतर परिणाम प्राप्त करें।यही सफलता है यही सफलता समय का सबसे अच्छा सदुपयोग कहलाता है।

याद रहे दोस्तों समय बहरा जरूर होता है। परंतु वह अंधा नहीं है देखता सब कुछ है।




Rate this content
Log in

Similar hindi story from Inspirational