STORYMIRROR

Chanchal Chauhan

Inspirational

4  

Chanchal Chauhan

Inspirational

सबसे प्यारा हिन्दूस्तान हमारा

सबसे प्यारा हिन्दूस्तान हमारा

1 min
422

सबसे प्यारा हिंदुस्तान हमारा,

वीर जवानों का देश निराला,

प्राण निछावर कर जाते हैं ,

अपनी मातृभूमि पर मर मिट जाते हैं ,

अपने देश की शान पर बढ़ा जाते हैं,

जहां सभ्यता, संस्कृति की लहर बहती है,

जहां पवित्र नदियों की धारा बहती है ,

जहाँ आपस में प्रेम भाव हैं ,

जहां दान पुण्य का मान है ,

जहां की जाती है मात पिता की सेवा,

बहन भाई से प्यार है,

जहां घुंघट में रहती है नारी,

करती शर्म लिहाज है,

खेतों में लहराती फसल निराली है,

जहां मेहनत करने वाले किसान हैं,

जहां संतो की वाणी का ज्ञान है,

जहां फूलों पर भंवरे गुनगुनाते हैं,

बागों में कलियां गीत सुनाती है,

जहां तीर्थ स्थान पाए जाते हैं ,

 ये हिंदुस्तान हमारा महान है।

            



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Inspirational