Chanchal Chauhan

Children Stories Action Inspirational

4.5  

Chanchal Chauhan

Children Stories Action Inspirational

मेहनती रामू की सफलता

मेहनती रामू की सफलता

2 mins
406


एक छोटा लड़का था, उसका नाम रामू था। उसके माता-पिता नहीं थे उसके चाचा चाची ने उसे पाला। रामू के लिए उसके चाचा चाची का व्यवहार ठीक नहीं था। चाचा चाची उसको ताना मारते थे। उसकी चाची उससे घर का काम कराती थी। उनके खुद के दो बच्चे थे वे अच्छे थे। उसके साथ अच्छा व्यवहार करते थे। उसके चाचा चाची ने अपने बच्चों को बहुत बड़े स्कूल में पढ़ाया। रामू को गांव के छोटे से स्कूल में पढ़ाया। रामू पढ़ने में बहुत तेज था। उनके पास थोड़ी जमीन भी थी। उसकी चाची घर के काम के साथ खेतों का भी काम कराती थी। वह स्कूल भी प्रतिदिन नहीं जा पाता था। दिन में पढ़ाई का उसे समय नहीं मिलता था। रात में जब सब सो जाते थे, वह पढ़ाई करता था। उसका पूरे स्कूल में प्रथम स्थान आता था। उसके चाचा चाची आश्चर्यचकित रहते थे, किताब तो खोलकर देखता नहीं इतने अच्छे अंक कैसे आ जाते हैं। समय बीतता चला गया, वह बड़ा हो गया। रामू को विद्यालय से स्कॉलरशिप मिलती थी, वह उसे अपनी पढ़ाई में प्रयोग करता था। विद्यालय में प्रथम स्थान आने के कारण उसे इनाम भी मिलता था। उसको बेचकर अपनी किताबें खरीद लेता था। वह बहुत मेंहनत करता था,

उसके अंदर बहुत कुछ करने की लगन थी। उसने विश्वविद्यालय से अपनी शिक्षा उत्तीर्ण की, उसका सरकारी नौकरी में नंबर आ गया। वह बहुत बड़े पद पर पहुंच गया, उसकी मेहनत रंग लाई सफलता में उसके कदम चूमे। वह बहुत धनवान हो गया। वह उन गरीब बच्चों की मदद करने लगा, जिनके पास पैसे नहीं थे। पढ़ने को उनके घर की स्थिति ऐसी नहीं थी उन्हें अच्छी शिक्षा दे सके। जो परिवार असमर्थ थे और अपना एक स्कूल भी खोला, जिसमें गरीब बच्चे मुफ्त में पढ़ते थे। उसने अपने चाचा चाची को और उनके बच्चें को अपने पास ही रखा। उसका स्वभाव बहुत ही अच्छा था। उसने अपने चाचा चाची का दिल भी जीत लिया। उसके चाचा चाची का व्यवहार भी उसके लिए अच्छा होने लगा। उन्होंने भी उसको अपना लिया। जिन बच्चों के मां-बाप नहीं होते, उन्हें प्यार देना चाहिए धुत्कारना नहीं, उन्हें बहुत पीड़ा होती है। रामू ने एक गरीब, अच्छी लड़की से विवाह कर लिया। वह और सब खुशी-खुशी रहने लगे।


Rate this content
Log in