STORYMIRROR

Varsha Sharma

Drama

3  

Varsha Sharma

Drama

साथी

साथी

1 min
422

मैंने एक पौधा लगाया है, और वह मेरे साथ साथ बढ़ रहा है मैं उसके साथ घंटों बातें करता हूं। वह भी मुझे बहुत कुछ देता है।, जब भूख लगती है तो फल देता है। पत्ते बहुत दवाइयों में काम आते हैं। लेकिन अब मैं उससे बातें नहीं कर पाता हूं मैं व्यस्त जो हो गया हूं।

लेकिन जब मुझे जरूरत होती है तो मैं उसके पास चला जाता हूं। और लिखने के लिए कागज पेंसिल उसने दी। वह हमेशा मेरी जरूरतों को पूरा करता है। मेरी शादी हो गई है । हवन के लिए लकड़ी मांगी तो भी उसने दी। आज पत्नी ने कहा कि घर की छत बनानी है तो मैं पहुंच गया पेड़ के पास,  काटकर छत बनाने के लिए। कितना स्वार्थी हूं मैं अपनी जरूरतों में पेड़ के पास पहुंच जाता, हमेशा मांगता हूँ वह कभी मना नहीं करता। वह मेरा साथी है और मैं उसका दुश्मन।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Drama