प्यार का बाज़ार: रूह का सौदा और हवस का नकाब
प्यार का बाज़ार: रूह का सौदा और हवस का नकाब
हवस का नकाब और टूटती सांसें शहर की एक आलीशान कैफे की खिड़की के पास बैठे आर्यन और रिया बाहर की हलचल देख रहे थे। बाहर का नज़ारा बड़ा रंगीन था—महँगी गाड़ियाँ, हाथ थामे घूमते जोड़े और खिलखिलाते चेहरे। पर आर्यन की आँखों में एक अजीब सी चुभन थी। उसने मेज़ पर रखा अपना फोन एक तरफ सरकाया और लंबी सांस लेकर बोला, "रिया, इस चमक-धमक के पीछे कितनी गंदगी छिपी है, क्या तुम देख पा रही हो?" रिया ने सवालिया नज़रों से उसे देखा। आर्यन ने बात आगे बढ़ाई, "आज प्यार एक 'अड्डा' बन चुका है। लोग दिल लगाने के लिए नहीं, बल्कि अपनी हवस और लालच की प्यास बुझाने के लिए एक-दूसरे के करीब आते हैं। शुरुआत मीठी बातों और कसमों से होती है, जहाँ रूह के मिलन के झूठे वादे किए जाते हैं। पर हकीकत में, वे सिर्फ उस मौके का इंतज़ार कर रहे होते हैं जब सामने वाला पूरी तरह टूटकर उन पर भरोसा कर ले।" आर्यन की आवाज़ में कड़वाहट बढ़ती गई, "सबसे डरावना मंजर तब शुरू होता है जब 'डिजिटल प्यार' के नाम पर मर्यादा की दीवारें गिरा दी जाती हैं। बंद कमरों में, प्यार का झांसा देकर निजी पलों की वीडियो बना ली जाती है। जो कल तक सगा था, वही आज शिकारी बन जाता है। फिर शुरू होता है ब्लैकमेलिंग का वो गंदा खेल, जहाँ एक मासूम इंसान अपनी इज़्ज़त की भीख मांगता है और दूसरा उसकी लाचारी पर अपनी हवस की बोली लगाता है।" रिया ने दुखी होकर कहा, "सच है आर्यन। आज के युवा एक दिन में दिल लगाते हैं और दूसरे दिन उसे खिलौने की तरह तोड़ देते हैं। सड़कों पर, सोशल मीडिया पर, हर जगह बस रोना और गिड़गिड़ाना सुनाई देता है। किसी का दिल टूट रहा है, तो कोई ब्लैकमेल होकर अपनी जान देने पर उतारू है। लोगों ने प्यार जैसे पवित्र एहसास को व्यापार और वासना का नाम दे दिया है।" आर्यन ने रिया का हाथ मजबूती से थामा और बोला, "हैरानी तो इस बात की है कि लोग रूह को छोड़कर सिर्फ जिस्मों के आशिक बने बैठे हैं। जब तक जेब गरम है और जिस्म जवान है, तब तक प्यार का नाटक चलता है। जैसे ही लालच बढ़ा या मन भरा, रिश्ता खत्म। हमें इस 'अड्डे' वाली संस्कृति से ऊपर उठकर लोगों को बताना होगा कि प्यार वीडियो बनाने में नहीं, बल्कि एक-दूसरे के सम्मान को बचाने में होता है।" सुखविंदर की कलम से "सावधान! यहाँ हर हाथ थामने वाला मंज़िल तक नहीं ले जाता। कुछ लोग हाथ थामते हैं तुम्हें खाई में गिराने के लिए। आज के इस दौर में, जहाँ प्यार को व्यापार और जिस्मों का खेल बना दिया गया है, वहाँ अपनी गरिमा को सँभाल कर रखना ही असली जीत है। जो तुम्हारी इज़्ज़त की नुमाइश करे, वो आशिक़ नहीं, एक भेड़िया है। प्यार वो है जो तुम्हें दुनिया की नजरों में ऊँचा उठाए, न कि तुम्हें बंद कमरों के डर में कैद कर दे। होश में आओ, इससे पहले कि तुम्हारा भरोसा किसी की साजिश का शिकार
