STORYMIRROR

Dr. Gulabchand Patel

Inspirational

3  

Dr. Gulabchand Patel

Inspirational

प्रेम विवाह

प्रेम विवाह

2 mins
187

अशोक सिविल इंजीनियर के पद पर कार्यरत था, उसने अनीता से प्रेम विवाह किया था, अनीता जिस कालेज में पढ़ने जाती थी वही कालेज में वो भी पढ़ाई कर रही थी, एक बार लाइब्रेरी में अनीता से मुलाकात हो गई थी, फिर तो रोजाना मिलना शुरू हो गया था, पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होने घर से भागकर शादी कर ली, दोनों खुशी से अपनी जिंदगी जी रहे थे।

अशोक की नौकरी बाहर गांव याने कि अपने घर से 250 की मी. की दूरी पर थी इस लिए अशोक ने वहा किराया का मकान ले लिया था, हर महीने वो छुट्टी के दिन अपने घर आता था, अशोक अनीता से बहुत प्यार करता था, हर महीने होटल में खाना खाने जाते थे। 

 यकायक अशोक बीमार पड़ गया, उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, अशोक को बहुत गंभीर बीमारी हो गई थी, साल भर हॉस्पिटल में रहना पड़ा, लेकिन अशोक पहले की तरह अपने आप चल नहीं सकता था, वो बेड पर लेटा रहता था, उसकी पत्नी अनिता बहुत निडर थी, उसने हिम्मत न खोते हुए अशोक की अच्छी देखभाल की, वो इस हाल में भी अशोक से दूर होना नहीं चाहती थी।

अनीता ने टीवी पर चलती देइली बोनस सीरियल रोजाना देखती थी, उसने उसमे हिस्सा लेने के लिए मैसेज भेज दिया, अनीता को देइली बोनस की ओर से प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए निमंत्रण मिला, अनीता के घर में ही प्रोग्राम के लिए आयोजक और पूरी टीम आ पहुँची। आस पास से और महिला भी शामिल हुई, अनीता बहुत खुश थी, उसने साल बाद अपने को खुश पाया था, अनीता प्रोग्राम में उत्तीर्ण होने से बहुत सारी राशि जीत पाई, लेकिन जब आयोजक सोहम ने कहा कि आप के पति कहा है, तब अनीता ने सब कुछ बता दिया, जिस कमरे में अशोक सोया हुआ था वहा सोहम ने जाकर उनसे मुलाकात की और अनीता के इस प्यार भरे दिल से अशोक की इस हालत में सेवा को देखकर सोहम सोच में पड़ गया, उसने कहा कि इस युग में प्रेम विवाह सक्सेस नहीं जाते हैं, लोग शादी कर के साल भर में अलग हो जाते हैं, डिवोर्स हो जाता है, लेकिन अनीता का अशोक के प्रति जो प्यार था वो एक उम्दा संदेश हे, इस हालत में भी अनीता ने अपने प्यार को कम नहीं होने दिया।

सोहम ने अनीता का उम्दा प्यार और सेवा देखकर आश्चर्य चकित हो गया, और अनीता के साथ हुई इस घटना को कुदरत ने ही तय किया होगा, अनीता को बहुत बहुत बधाई देकर सोहम ने अपना प्रोग्राम पूरा कर लिया और विदा हो गए ! 


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Inspirational