STORYMIRROR

Alpana Harsh

Tragedy

4  

Alpana Harsh

Tragedy

नया प्रण

नया प्रण

1 min
419

आज फिर गाने को कहते ही रीमा के चेहरे पर दर्द उतर आया पर ये कोई नयी बात भी नहीं थी उसकी सुरीली आवाज़ के चलते फरमाईश भी होती रहती ।ससुराल में सासू मां के इस प्रिय गीत की । ये गाना रीमा के मन को दर्द देता है पर राहुल ये बात कैसे समझ सकते थे वे पुरूषवादी मानसिकता के साथ पैदा हुये थे। आंखें दिखाकर गाने को कहते "पिता जैसा ससुर जी वेश ,पिया का घर प्यारा लगे , कोई मायके को भेजो सन्देश पिया का घर ..." की पंक्ति आते ही ससुर जी का वहशी चेहरा सामने आने लगा और वो कसमसा उठी "नहीं अब और नहीं, ये बात मुझे राहुल को बतानी ही होगी ।" अब ये चेहरा बेनकाब करना ही होगा आज के बाद उसके होंठों को मनचाहे शब्द मिलेंगे। उसके होंठ अब बेबस नहीं रहेगें ये प्रण वो ले चुकी थी ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Tragedy