STORYMIRROR

नया नशा

नया नशा

1 min
1.1K


वह सबसे कहता फिर रहा था,

"मैं कभी कोई नशा-वशा नहीं करता। बीड़ी-सिगरेट, दारू-सारू सबसे कोसों दूर रहता हूँ।"

मैं बोला, "लेकिन तुम चौबीसों घण्टे मोबाइल से चिपके रहते हो। रात को 2-3 बजे भी तुरंत रिप्लाय देते हो।"

वह मेरी बातों को सुन तो रहा था परंतु नज़रें मोबाइल में गड़ाए हुए था।


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Drama