STORYMIRROR

Vijay Vibhor

Drama

2  

Vijay Vibhor

Drama

क्या अंकल जी

क्या अंकल जी

1 min
543

"अंकल जी! आपके पास अनवांटेड 72 है?" एक खूबसूरत-सी 16-17 वर्षीया लड़की ने मेडिकल स्टोर के बुजुर्ग मालिक से पूछा।

"सॉरी! मैं ठीक से सुन नहीं सका।"

"अनवांटेड 72 है?" नवयौवना ने दोहराया।

स्टोर मालिक ने अपने कारिंदे को गोली देने का आदेश दिया।

"पानी कहाँ रखा है?" नवयौवना का अगल प्रश्न था।

"सॉरी, आज वाटर सप्लायर पानी नहीं दे गया।"

"क्या अंकल जी! आपको पानी का इंतज़ाम करके रखना चाहिए। किसी को एमरजेंसी में टैबलेट लेनी हो तो?" कहते हुए उसने पैसे दिए और जल्दी से निकल गयी।लड़की के जाने के बाद वहीं खड़े एक ग्राहक ने स्टोर मालिक कहा, "क्या अंकल जी! उसने दवाई का नाम साफ़-साफ़ तो बोला था, मुझे भी साफ़ सुनाई दिया था।"

"मुझे भी पहली बारी में ही साफ़ सुनाई पड़ गया था। लेकिन उसने गोली ही ऐसी माँगी थी कि उसकी उम्र को देखते हुए दुबारा कन्फर्म करना जरूरी था। बाई चांस मैं सुनने में गलती कर गया होता तो गले का फंदा बनने में देर नहीं लगती, आखिर जागरूक लड़की थी।....."

ग्राहक ने प्रश्न सूचक निगाहें स्टोर मालिक पर डालीं।

".......आजकल की युवा पीढ़ी बड़ी समझदार हो गयी है, वह डबल प्रॉटेक्शन बरतती है। अभी दो-ढाई घंटे पहले के लड़का डबल कॉन्डम लेकर गया था, अब यह लड़की गर्भ निरोधक गोली लेकर गयी है।"



ഈ കണ്ടെൻറ്റിനെ റേറ്റ് ചെയ്യുക
ലോഗിൻ

Similar hindi story from Drama