STORYMIRROR

Abasaheb Mhaske

Tragedy

4  

Abasaheb Mhaske

Tragedy

मत पूछो युवा क्या कर रहा हैं ?

मत पूछो युवा क्या कर रहा हैं ?

1 min
271

वो बेचारा लड़ रहा हैं किस्मत से 

सिस्टम से, अपने आप से निरंतर 

आवाज उठा रहा हैं सब जगह पर 

फेसबुक व्हाट्स अप यूट्यूबपर 

मत पूछो युवा क्या कर रहा हैं ?


उसे तो लड़ाया जा रहा हैं जात धरम प्रदेश के

नाम पर अपने हीत में मतलबीवोंद्वारा 

तो कंही पर बेमौत मारा जा रहा यहीं कंही 

घूंट घुट मर रहा हैं सही मायने में

मत पूछो युवा क्या कर रहा हैं ? 

 

बिलकुल बेकार लगे पाँव घूम रहा हैं 

कभी चाय पकोड़ा बेच रहा रहा कंहि 

किसी पार्टी का झंडा लहराकर कभी 

बरस रहा डंडा बनकर,नहीं तो खा रहा जी भर के 

 मत पूछो युवा क्या कर रहा हैं ? 


वो क्या करेगा बेचारा असहाय बेबस 

रेल के डिब्बे में बस में ठोकरे खा रहा हैं 

घर में, बाजार में, दुनियादारी में 

मजाक बनके रह गया हैं बस 

मत पूछो युवा क्या कर रहा हैं ? 


युवा देखता हैं, जांचता हैं परखता है

 किसी एक नतीजे पे पहुँचता है

मन बना लेता हैं और दृढ़ता से 

अपने लक्ष्य की और कदम बढ़ता है

मत पूछो युवा क्या कर रहा है ?


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Tragedy