STORYMIRROR

आकांक्षा राजीव

Romance

1  

आकांक्षा राजीव

Romance

मिलन अभी आधा अधूरा है

मिलन अभी आधा अधूरा है

2 mins
634

जब भी सर्दी का मौसम आता है मुझे फिर उसकी और भी याद आने लगती है। क्योंकि सर्दी के मौसम में ही मेरा जन्म हुआ और मुझे मेरी ज़िंदगी भी सर्दियों में मिली( मेरा प्यार) । मिलिए मेरी खुद की लव स्टोरी से।

31/1/16

ये तारीख बहुत खास थी। तुम्हें इसी दिन प्रपोज़ किया था। मैं उन लड़कियों की तरह नहीं जो ये सोचकर भाव खाती है कि हमेशा लड़का ही प्रपोज़ करे और मुझे की झिझक भी नहीं लगती क्योंकि प्यार में कभी ये नहीं होता कि पहले तुम पहले तुम।

हाँ ये बात अलग है कि तुमने मेरे प्रपोजल को एक्सेप्ट नहीं किया मगर मैंने तुम्हें उस हद तक प्यार करने की कोशिश ताकि एक दिन तुम्हे मेरे सच्चे प्यार का एहसास हो जाये।

कितनी लड़ाई, बहस, न जाने इतना सब कुछ कैसे सह लेती थी। तो सुनो सिर्फ तुम्हें पाने के लिए क्योंकि तुम जैसे इंसान के लिए मैं 1 नहीं 10 जन्म तक इंतजार कर सकती थी। तुमने मेरा हर मोड़ पर साथ दिया। मैंने कभी सोचा तक नहीं था कि इतना अच्छा इंसान मेरी किस्मत में लिखा है। मैं उस भगवान की शुक्रगुजार हूँ जिसने तुमसे मिलवाया।

हमारी लव स्टोरी को 4 साल होने जा रहे हैं। जल्द ही हम शादी के बंधन में बंध जायेंगे लेकिन पहले घरवालों को मनाने की तैयारी करनी है। मैं खुश हूं कि तुम मुझे मिले। हमेशा मेरे ही रहना।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Romance