STORYMIRROR

Dr Kaushal N Jadav

Abstract

4  

Dr Kaushal N Jadav

Abstract

मेरी मुलाकात फरिश्तों से

मेरी मुलाकात फरिश्तों से

1 min
731

फरिश्तों से हमने पूछा जन्नत क्या है ?

सर उठा के फ़रिश्ते ने फ़रमाया

जहाँ इश्क हो प्यार हो मोहब्ब्त हो

उसे जन्नत कहते हैं।


फिर हमने पुछा जहन्नुम क्या है ?

फ़रिश्ते ने फ़रमाया

जहाँ मोहब्बत ना हो प्यार ना हो

उसे जहन्नुम कहते हैं।


हमने पूछा महफिल क्या है ?

फ़रिश्ते ने फरमाया

जहाँ एक हाथ मे चाय

एक हाथ मे कलम और लबों से

शायरियों की बारिश हो

उसे महफिल कहते हैं।


फिर हमने पूछा शायरी क्या है ?

फ़रिश्ते ने कहा

दिल की आवाज़ हो

प्यार का अंदाज़ हो और

एक टूटा सा ख्वाब हो

उसे शायरी कहते हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Abstract