STORYMIRROR

मैं नहीं डरती

मैं नहीं डरती

1 min
1.3K


रहने दो बिटिया, जो हुआ सो भूल जाओ। 'वो, बड़न लोग है, हमारी कहाँ इत्ती औकात कि हम उनसे लड़ेंगे। छोटे बाबू शहर में रहते हैं, नशे की हालत में हो गयी उनसे गलती।

अब ज़माने भर में अपनी इज्जत थोड़ी न लुटवानी है हमें। इन बड़न लोगों से डर कर रहो बिटिया रानी नहीं तो ये हम सब का जीना हराम कर देंगे।

दद्दा, मैं नहीं डरती किसी से।

लाल -लाल आँखों से अपने आँसू पोंछती हुई लालती चल दी थाने की तरफ रपट दर्ज कराने।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Inspirational