STORYMIRROR

Neetu Lahoty

Others

4.5  

Neetu Lahoty

Others

ये कैसे रिश्ते

ये कैसे रिश्ते

1 min
1.5K


आज सुधा बहुत खुश थी क्योंकि आज रोहित बहुत दिनों बाद उसे डिनर पर ले जा रहा था, उसकी पसंद की गुलाबी रंग की साड़ी पहनी, साथ में मोती की माला भी.. पर ये क्या रोहित ने तो नज़र उठा कर भी नहीं देखा...

सोचा कोई बात नहीं गाड़ी में तारीफ़ कर देगा पर उसका पूरा ध्यान मोबाइल पर ही था.. ड्राइवर ने गाड़ी रोकी तो उतर गये दोनों..उफ्फ मजाल की दो बात मुझसे कर ले..

डिनर कर के घर भी आ गये पर रोहित कुछ बोला ही नहीं.. वो और उसका मोबाइल बस...

आँखें भर आयी सुधा की.ये कैसे रिश्ते हैं जो पास हो कर भी दूर बहुत दूर हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन