STORYMIRROR

Kanchan Hitesh jain

Drama

2  

Kanchan Hitesh jain

Drama

लंच बॉक्स

लंच बॉक्स

1 min
216

बर्तन साफ करने वाली राधा मौसी ने ज्यो ही टिफिन खोला... "ये क्या लक्ष बाबा आपने खाना नहीं खाया ?"

"कौन खाता है ऐसा खाना रोज वही रोटी, सब्जी सलाद। "

राधा ने खाना प्लेट मे निकाला ही था कि उसका पाँच साल का बेटा खाने पर यूं लपक पडा मानो कई दिनो से भूखा हो।

वो क्या है ना बाबा हमारे बच्चे तो कई बार चावल कई बार सिर्फ दाल पीकर ही अपना पेट भर लेते है। 

लक्ष्य की आंखों से पश्चाताप के आंसू बहने लगे आज उसे रोटी और सब्जी की असली कीमत समझ में आ गई थी।


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Drama