STORYMIRROR

Shobhit शोभित

Tragedy

5.0  

Shobhit शोभित

Tragedy

लालची

लालची

1 min
1.2K


आज मैं बहुत खुश हूँ, मैंने पहले भी कोशिश की थी पर मैं अपनी करोडपति बीबी को नहीं मार पाया। लेकिन उस पुलिस वाले ने यह काम कर दिया था। मैंने उसे इस काम के भरपूर पैसे दिए। उसके लिए बहुत आसान काम था गाड़ी के ब्रेक फ़ेल करना और कार को चौराहे पर एक ग़लत खतरनाक रास्ते पर मोड़ने के लिए कहना, परिणाम वही था-मौत। अब सारा पैसा मेरा है और मैं अपनी नयी सेक्रेटरी से शादी कर सकता हूँ।

अपनी पसंदीदा शीवाज रीगल की बोतल खोलते हुए आज मैं बहुत खुश हूँ।

“ये क्या!” अचानक से सीने में दर्द होने लगा।

“हा हा हा!” मेरी बीवी घर के अन्दर घुसते हुए बोली “मेरे प्यारे पतिदेव अलविदा!”


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Tragedy