STORYMIRROR

Jitendra Meena

Abstract Tragedy Classics

4  

Jitendra Meena

Abstract Tragedy Classics

कृष्ण तो कृष्ण है

कृष्ण तो कृष्ण है

1 min
228

कृष्ण तो कृष्ण है

किसी का आनंद है

तो किसी का संताप है 

किसी का शत्रु है

तो किसी का मित्र है


कृष्ण तो अरूप है

श्याम तो उनका प्रतिरूप है

आस्तिकता भी वही है

और नास्तिकता भी वही है


कृष्ण काव्य है

कृष्ण विचार है

कृष्ण धारणा है

कृष्ण भ्रम है


कृष्ण ही सत्य है

कृष्ण ही कृष्ण है

कृष्ण ही आरम्भ है

कृष्ण ही अन्त है


कृष्ण आय है

तो कृष्ण ही व्यय है

युद्ध भी कृष्ण है

तो कृष्ण ही शान्ति है


कृष्ण वही है जो तुम कहते हो,

कृष्ण वह नहीं है जो तुम कहते हो।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Abstract