STORYMIRROR

कल्लो

कल्लो

1 min
1.1K


माँ , हाँ बोल ! कल्लो !

माँ , तुम मेरा कितना ख्याल रखती हो।

हाँ, तो !

मुझे कितना प्यार करती हो। हर वक्त हर क्षण मेरे साथ रहती हो। कभी भी मुझे अपनी आंखों से ओझल नहीं करती हो।

हाँ, तो ! माँ धीरे से बोली।

क्या, हाँ तो ? आखिर कब तक मुझे अपने पल्लू से बांधकर रखोगी।

देश को आज़ाद हुये कितने वर्ष हो गये हैं। एक लड़की होने के एहसास से मुझे मुक्ति दो। मैं अपनी रक्षा करने में समर्थ हो गयी हूँ। मैं सशक्त हूँ माँ , सुन रही हो न, माँ ?

अपनी पलकों पर झिलमिलाते हुये खुशी के आंसुओं संग कल्लो के मासूम चेहरे को अपने हाथों में घेरे माँ बोली, इसी दिन की प्रतीक्षा थी मुझे। कल्लो ! मेरी बच्ची तू ही मेरा कालू है।


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Drama