STORYMIRROR

Garima Maurya

Romance Fantasy

2  

Garima Maurya

Romance Fantasy

जुल्फे

जुल्फे

2 mins
138

एक रानी नाम कि लड़की थी वह एक लड़के से बहुत प्यार करती थी। उन लोगों का प्यार दिन पर दिन बढ़ता गया था। वह दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते थे। ऐसा अटूट प्यार था। वह दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन वह डरते थे कि घर वालों को कैसे बताए। क्योंकि लड़का और लड़की अलग बिरादरी के थे। वह लड़की बहुत सुंदर और आकर्षक थी उसके लम्बे बाल थे। जब लड़का उसको बुलाता था तो वह मिलने चली आती थी। उसके जुल्फें लहराते हुए आती थी। कुछ दिन ऐसे ही चला तभी लड़की के घर वालों ने एक दिन उस लड़के के साथ देख लिया था। जब वह लड़की अपने घर आयी तो सभी ने उससे पूछा तुम कहाँ गई थी। उसने झूठ बोला और तभी उसके घर वाले ने कहा झूठ बोल रही हो हमलोग को पता है तुम कहाँ गई थी और कहाँ जाती हो। तभी उसके घर वाले ने फैसला किया कि इसकी शादी दूसरा लड़का खोज कर देते हैं। वह लड़की बहुत रोती है। तभी यह बात लड़के को पता चलती है। तो लड़की को भागने के लिए तैयार करता है और वह लड़के के साथ भाग जाती है।। भागने के बाद वह दोनों कोर्ट में जाकर शादी कर लेते हैं। उसके बाद घर आते हैं। तो लड़की के घर वालों ने उसे मना कर दिया बोला आज के बाद मेरे यहां नहीं आएगी ये। तब लड़के अपने घर ले जाता है। उसको उस घर में बहुत मान सम्मान मिलता था और वह खुश रहने लगीं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Romance