STORYMIRROR

ज़िद

ज़िद

1 min
3.7K


बंटी ने देखा कि जो खिलौना उसने पापा से ज़िद करके मंगाया था वह उसका छोटा भाई मोनू बिना उसकी इजाज़त के खेल रहा है। उसने खिलौना वापस रखने को कहा। इस पर मोनू ने उलटा जवाब दिया,

"पापा ने कहा था कि यह दोनों के लिए है। मैं नहीं दूँगा।"

उसकी इस धृष्टता पर आठ साल के बंटी के भीतर का बड़ा भाई आहत हो गया। गुस्से से उबलते हुए वह खिलौना छीनने लगा। मोनू भी झुकने को तैयार नहीं था। छीना झपटी में खिलौना दो टुकड़ों में टूट गया।

अब दोनों के मन में एक ही सवाल था कि पापा से क्या कहेंगे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Drama