STORYMIRROR

Shailaja Bhattad

Inspirational

2  

Shailaja Bhattad

Inspirational

जागरूक बच्चे

जागरूक बच्चे

1 min
500

हमारे अपार्टमेंट में हर एक अपार्टमेंट की तरह रोज शाम को बच्चे खेलते हैं। बच्चों की किलकारियों से पूरा अपार्टमेंट गूंजता है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से बच्चे काफी परेशान थे और उनकी परेशानी का कारण था, ऊपर से गिरने वाली विभिन्न प्रकार की वस्तुएँ। कभी मटर पनीर की सब्जी, कभी चपाती तो कभी फलों के बीज, तो कभी पानी ।

ऊपर से गिरने वाली वस्तुओं के इस सिलसिले से सभी बच्चे भयभीत हो चुके थे। जाने क्या, कब उन पर गिर पड़े। इस हेतु बच्चों ने अपने बड़ों को इस समस्या के बारे में बताया, लेकिन जब कोई भी कुछ नहीं कर पाए तो इस तकलीफ से हमेशा के लिए निजात पाने हेतु बच्चों ने गुप्त योजना बनाई और सामने के अपार्टमेंट की सबसे ऊपर वाली बिल्डिंग पर एक कैमरा लगवाया। वीडियो देखकर उन्हें आश्चर्य हुआ कि वस्तुएं गिराने का सिलसिला सिर्फ एक घर से नहीं बल्कि इसमें कई घर शामिल है। बच्चों ने चार-पांच दिन के वीडियो की एक फिल्म बनाकर न्यूज़ चैनल्स को दी। व सारे आसपास के अपार्टमेंट के व्हाट्सएप ग्रुप पर डलवाया ताकि औरों को भी सीख मिल सके। विडियो देखने के बाद हमारे अपार्टमेंट के मैनेजमेंट ने उन सभी को दंडित किया।

अब बच्चों की पुनः खुशी की किलकारियां रोज शाम को सुनाई देने लगी। सब कुछ अब सामान्य हो चुका था।



Rate this content
Log in

Similar hindi story from Inspirational