हम तो मुहब्बत करेगा दिन 7 — वह पल जब मैंने तुम्हें देखा
हम तो मुहब्बत करेगा दिन 7 — वह पल जब मैंने तुम्हें देखा
प्रेम के ढोल की पोल देखने के बाद शेरपाल ने अपना पूरा ध्यान अपनी क्लासेज पर लगा दिया, आज उसकी, सिविक्स, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश लिटरेचर की तीन क्लासेज थी जिन्हे उसने पूरी लगन के साथ अटैंड किया। क्लास में गिने - चुने स्टूडेंट थे लेकिन फिर भी शेरपाल ने कोई क्लास नहीं छोड़ी। इंग्लिश लिटरेचर की टीचर ने उसे कुछ बुक्स लाइब्रेरी से लेने के लिए कहा। टीचर की बात मानकर उसने लाइब्रेरी जाकर अपना लाइब्रेरी कार्ड इस्सू कराया और इंग्लिश टीचर की बताई तीन बुक्स की माँग की।
चिड़चिड़ी लाइब्रेरियन ने उसकी और घूर कर देखा और चिढ़े हुए स्वर में बोली, "बहुत पढ़ाकू बन रहा है, मैं आज के आज तुझे ये किताबे निकाल कर दूँ?"
"दे दीजिए मैम।" शेरपाल शांत स्वर में बोला।
"टाइम लगेगा।" लाइब्रेरी वाली मैडम चिढ़े हुए स्वर में बोली, "जा शांत होकर लाइब्रेरी में बैठ जा, जब बुक्स मिल जाएगी तुझे दे दूँगी।"
शेरपाल चुपचाप लाइब्रेरी की लंबी से टेबल के साथ रखी गई ढेर सारी कुर्सियों में से एक कुर्सी पर जा बैठा।
काफी इंतजार करने के बाद भी लाइब्रेरी वाली मैडम ने उसे बुक्स लाकर नहीं दी, वो उठाकर लाइब्रेरी वाली मैडम के पास जाने ही वाला था कि तभी लगभग एक फुसफुसाती सी आवाज उसके कानो में पड़ी-
"यां बैठके क्या कर रा बावले?"
शेरपाल ने मुड़कर देखा, बेला उसके पीछे खड़ी हुई हँस रही थी।
"बुक इस्सू कराण आया और के करता याँ?" शेरपाल ने फुसफुसाते हुए बताया।
"तुझै बुक इस्सू करण वाली तो बाहर बैठ कै धूप सेक री।" बेला हँस कर बोली, "अर तू याँ जाड्डे के मजे ले रा।"
"बात तो सही कह री तू......." शेरपाल सोचते हुए बोला, "मुझै लग रा या बुक्स नी देणे की मुझै।"
"कोण सी बुक चाहिए तुझै?" बेला हँसते हुए बोली, "लगै लठ बजणे के बाद बुद्धि आ गी तुझै, जो बुक्स लेने कू जाड्डे मैं लाइब्रेरी मैं आ बैठा।"
"तू याँ क्या करणे आई?" शेरपाल बेला की बात को टालते हुए बोला, "इतने जाड्डे मैं लाइब्रेरी मैं क्या कर री?"
"बात टाल रा........" बेला हँसते हुए बोली।
'प्लीज कीप क्वाइट, प्लीज गो आउटसाइड...........'
एक भारी आवाज उन दोनों के कानो में पड़ी, शायद कोई लाइब्रेरी में बैठा पढ़ रहा था। आवाज सुनकर दोनों ने एक दूसरे की तरफ देखा और लाइब्रेरी से बाहर आ गए।
"इतने जाड्डे मैं कोण बड़ा बैठा लाइब्रेरी मैं?" बेला आश्चर्य से भरे स्वर में बोली, "हाथ सुन्न हुए जा रे, कोण बावला पढ़ रा वां?"
"पढना तो चाहिए ही........" शेरपाल लाइब्रेरी से बाहर धूँप की तरफ बढ़ता हुआ बोला, "या बात तुझै.........."
"ज्यादा ज्ञान ना बधारै।" बेला शेरपाल की बात काटते हुए बोली, "कब तक रह गा कॉलिज मैं?"
"जाऊँगा थोड़ी देर मैं......." शेरपाल आगे बढ़ता हुआ बोला।
"कैंटीन चलैगा?" बेला बोली, "चल कॉफी पीन चलते है......."
"बेला.........." शेरपाल बेला की बात सुनकर बोला, "तू मेरे बारे मैं ना जानती ना मुझै पहचानती, देख लै मेरी रेपुटेशन जादा अच्छी नी कॉलिज मैं, अर पुलिस का लठ बाजणे के बाद मेरे अप्पर छंटे हुए बदमाश का ठप्पा भी लग गा, देख लै मेरे चक्कर तेरी रेपुटेशन भी खराब ना होजा?"
"ढेर भाव ना खावै।" बेला चिढ़कर बोली, "चलणा हो कैंटीन मैं तो चल, नहीं तो मैं अपने घर जा री।"
"जैसी तेरी मर्जी......." शेरपाल कैंटीन की तरफ बढ़ते हुए बोला, "जाड्डा भी हो रा, कॉफी की जरूरत है इस टैम।"
जब वो दोनों कैंटीन में पहुँचे तो कैंटीन लगभग खाली थी, दो मेजो पर लड़के लड़कियों के झुंड से बैठे हुए थे और वो सबके सब उन दोनों की तरफ गौर से देख रहे थे।
उन दोनों ने भी लड़के लड़कियों के उस झुण्ड पर उड़ती सी निगाह डाली और वो दोनों कोने में लगी टेबल पर जा बैठे।
उनके बैठते ही कैंटीन का मैला - कुचैला सा नौकर उनके सिर पर आ खड़ा हुआ।
"दो कॉफी ले आ छोटू।" शेरपाल ने उस नौकर की तरफ देखते कहा।
"पकोड़ी भी ले आऊं?" नौकर ने पूछा।
"हाँ गरमा - गर्म हो ले आ।" शेरपाल ने कहा।
उनका आर्डर लेकर नौकर वहाँ से चला गया।
"तू सोच रा होगा ना कि मैं सबेरै तेरी तरफ क्यूँ देख री थी?" बेला ने पूछा।
"हाँ सोच तो यही रहा था।" शेरपाल ने जवाब दिया।
"उस दिन बस मैं मुझै लगा था कि तूने मेरै चूँटी काटी थी।" बेला बोली, "लेकिन वा चूँटी तो उस खटारा बस की सीट नै काटी थी।"
"अच्छा......." शेरपाल आश्चर्य से बोला।
"हाँ चूँटी तो बस नै ही काटी थी।" बेला हँसते हुए बोली, "मेरे चक्कर मैं तुझै बस तै तार दिया था और निच्चै पुलिस नै तेरे अप्पर पुलिस का लठ भी बज गा, मुझै इस बात का बड़ा अफसोस है।"
"इब समझा तुने मुझै वो लठ बजने वाला वीडियो क्यूँ भेजा था।" शेरपाल जोर से हँसते हुए बोला, "इब समझ आया तू सबेरै मेरी तरफ क्यूँ देख री थी, इब समझ आया तू मेरे जैसे इंसान की गेल कॉफी क्यूँ पीन आई।"
शेरपाल को हँसते देख कर बेला आश्चर्य से बोली, "क्या समझ आया तुझै?"
"योही कि तुझै मेरी पिटाई का अफसोस है।" शेरपाल बेला की तरफ लापरवाही से देखता हुआ बोला, "एनी वे अफसोस दिखाने के लिए बहुत - बहुत धन्यवाद।"
बेला कुछ न बोली, उसकी आँखों में अजीब से भाव उभर आए, कुछ देर वो भाव उसकी आँखों में अटके से रहे, उसने शेरपाल के चेहरे पर छाई मूर्खता और होटो पर बसी मूर्खता भरी हँसी को देखा और वो भाव एक झटके से गायब हो गए।
"सही समझा तू।" बेला सामान्य स्वर में बोली, "इब वा कॉफी साफी मंगा लै, नहीं तो मैं जा री।"
"या तो गलत बात होइ।" शेरपाल हँसते हुए बोला, "या कॉफी पिलाण तू लाई मुझे, अर तू ही उठ कै जा री।"
"मना कौन कर रा।" बेला चिढ़े हुए स्वर में बोली, "तू कॉफी भी पी, पकोड़े भी खा लेकिन थोड़ा जल्दी करने कू कह दै कैंटीन वाले कू।"
"ओ छोटू, जल्दी ला कॉफी........." शेरपाल चिल्ला कर बोला, "घणा जाड्डा हो रा, प्याता हो तो प्या दै, नहीं तो हम जा रे।"
शेरपाल की आवाज सुनकर वही मैला - कुचैला सा नौकर एक ट्रे में छलकती हुई कॉफी के दो कप ले आया और बोला, "पकोड़ी गर्म होने में टाइम लगेगा, बिस्कुट लाऊ?"
"रहन दै।" बेला बोली और उसने कॉफी का कप उठाकर कॉफी का एक सिप लिया, कॉफी सामान्य ही थी।
बेला के सामने बैठा शेरपाल भी कॉफी पी रहा था, दोनों एक दूसरे की तरफ निर्विकार भाव से देखते और कॉफी का एक घूँट भर लेते।
"बेकार कॉफी है।" बेला बोली, "मैंने तुझे ये बेकार कॉफी पिलाकर तेरा भी मूड खराब कर दिया।"
"नहीं रे, मूढ़ क्यों खराब होगा।" शेरपाल बेला की तरफ देखते हुए बोला, "जिब इतनी सोहनी लड़की मेरी गेल कॉफी पी री तो मेरा मूढ़ खराब क्यूँ होगा........"
"मजाक तो ढंग का कर लेता।" बेला हँस कर बोली, "मैं अर सोहनी? बावले मेरी पीठ पीछै या दुनिया, ये लड़के लड़किया मुझै सी हल्क बोलै है।"
"दुनिया की क्या बात करनी।" शेरपाल गंभीरता से बोला, "मुझै जो लगा मैंने वो कह दिया, मुझै तू सोहनी लग री तो लग री।"
"अच्छा - अच्छा सोहनी वाले।" बेला हँस कर बोली, "जल्दी सै या कॉफी खत्म कर अर मुझे जान दै, मुझै तो इभी बस भी पकड़नी घर जान कू।"
"अपनी मोटर साईकिल पै छोड़ दू तुझै?" शेरपाल ने पूछा।
"ना बाबा ना, अगर बाप्पू कू पता लग गा कि मै लड़को की गेल मोटरसाइकिल पै फिर री तो बाप्पू काट का फेंक देगा मुझै।" बेला हँसते हुए बोली, "नीमट गी तेरी कॉफी?"
"हाँ नीमट गी।" कहते हुए शेरपाल उठ खड़ा हुआ और उसने कैंटीन के कैश काउंटर पर जाकर दो कॉफी का बिल चुकाया।
कैंटीन से बाहर आकर बेला हंसकर बोली, "इब घर जा गा तू?"
"हाँ।" शेरपाल बोला, "देर हो गी तो मेरा बाप्पू भी बहुत मारैगा मुझे।"
"मजाक उड़ा रा।" बेला बोली, "सोहनी लड़की का मजाक नहीं उडाया जात्ता।"
"मजाक नी उड़ा रा।" शेरपाल बेला की तरफ देखता हुआ बोला, "सच्ची, कसाई की ढाल पिटाई करै बाप्पू मेरी।"
"बाप्पू के बच्चे।" बेला शेरपाल की तरफ देखते हुए बोली, "आज देर होगी, आखिरी बस ना निकल जावै, मुझे बस अड्डे तक छोड़ देगा?'
"ये भी क्या बात कही।" शेरपाल खुश होते हुए बोला, "मैं तो तुझै तेरे गाम तक ही छोड़ आऊँगा।"
"रहन दे।" बेला हँसकर बोली, "सारे गाम त पिटने का जी हो तो चल मेरे गाम, तेरी भलाई इसी मैं है कि तू मुझै बस स्टैंड तक ही छोड़ दै।"
लगभग दस मिनट बाद शेरपाल ने बेला को बेहट बस अड्डे पर छोड़ दिया। बेहट जाने वाली बस चलने को तैयार खड़ी थी। बेला ने शेरपाल को मुस्कुरा कर थँक्स कहा और बस में चढ़ गई। बेला के बैठते ही बस चल पड़ी।
शेरपाल भी बेला वाली बस के पीछे चल पड़ा, पूरे रास्ते कभी बस आगे निकल जाती कभी शेरपाल की मोटरसाइकिल आगे निकल जाती, शेरपाल अजीब से ख्यालो में खोया हुआ था। उसे सुबह कॉलेज में हुए छुन्नू काण्ड की भी याद आई, उसे पढ़ लिख कर कुछ बनने की सोच भी याद आई।
उलझने सुलझती सी लगती थी दिन के चढ़ते - चढ़ते, उलझने और ज्यादा उलझ गई शाम के ढलते - ढलते।
वो बेला की तरफ आकर्षित होता जा रहा था, जीवन का मकसद भटकता सा लग रहा था। न जाने वो किस गाँव की लड़की थी और वो उसके साथ, उसकी जिंदगी के साथ क्यों उलझ रही थी?
इस उलझन में लालू हेडी का बस स्टैंड आ गया और दूसरी सवारियों के साथ बेला भी बस स्टैंड पर उतर गई। बस पर एक मोटरसाइकिल लिए कद्दावर सा लड़का खड़ा था।
बस से उतर कर बेला ने इधर - उधर देखा और जब उसकी निगाह शेरपाल पर पड़ी तो उसकी आँखों में अजीब से भाव आ गए और उसने मुस्करा कर शेरपाल की तरफ देखा और फिर उस कद्दावर लड़के की मोटरसाइकिल पर जा बैठी।
शेरपाल बस स्टैंड पर ही खड़ा रहा, बेला ने एक बार फिर उसकी तरफ देखा और फिर वो मोटसाइकिल सांझ के धुंधलके में खो गई।
शेरपाल ने एक गहरी सांस ली और फिर उसकी मोटरसाइकिल उसके गांव की तरफ बढ़ गई।

