STORYMIRROR

Kumar Vikrant

Comedy Romance

4  

Kumar Vikrant

Comedy Romance

हम तो मुहब्बत करेगा दिन 3 — पहली नज़र का धोखा

हम तो मुहब्बत करेगा दिन 3 — पहली नज़र का धोखा

8 mins
4

तब तक धक्का - मुक्की करते सुनील और फुफ्फा बेला और रूपिका की सीट तक आ पहुँचे थे और वो तीनो लड़कियां थोड़ा सा चिंतित हो गई थी।

"ओ सुनील।" अधेड़ आदमी हँसते हुए बोला।

"हाँ फुफ्फा।" वो युवा आदमी भी हे हे करते हुए बोला।

"ब भाई यां तो घणी लू चल री......." अधेड़ आदमी हँसते हुए बोला, "चल सेक लै अपने हाथ।"

"अरै बाब्बा इस उम्र मैं भी लू की जरूरत पड री।" शेरपाल उन दोनों की द्विअर्थी बातो को समझता हुआ बोला, "कधी - कधी लू तै मूछ अर पूँछ दोनों भस्म हो जा करै।"

"ओ बिना मूछ अर पूछ के......" युवा आदमी चिढ़ते हुए बोला, "अपने काम तै काम रख नहीं तो छित जा गा।"

"आ जाओ छेत लो......." शेरपाल गुर्रा कर बोला, "बस मैं बैठी छोरियों को छेड़ने का थारा भूत आ ना तारा तो मेरा ना शेरपाल नी।"

इससे पहले वो तीनों लड़ पाते बेला चिल्ला कर बोली- "आई री, चूंटी काट ली।"

बेला इतनी जोर से चिल्लाई थी कि बस में बैठी और खडी सारी सवारिया उसकी तरफ देखने लगी।

"चोट्टी काट ली?" अधेड़ उम्र का फुफ्फा आश्चर्य से बोला, "अरै किस नै काट ली चोट्टी?"

फुफ्फा की बात सुनकर पूरी बस हर सवारी के मुँह पर एक ही बात थी-

'चोट्टी काट ली !'

"चोट्टी नी बावलो........" बेला गुस्से से बोली, "चूँटी काट ली मेरै........."

"किस नै काट ली चूँटी?" एक उत्साही नौजवान ने जोर से पूछा।

"इन तिन्नो नै काटी चूँटी........." बेला फुफ्फा, सुनील और शेरपाल की तरफ देखते हुए बोली, "इन तिन्नो कै ही ढेर लू लग री थी, इनकै ही छेङखात्री की आग लग री थी।"

"अरै जिब तै ये तिन्नो बस मैं बड़े; इन तिन्नो नै जनानी सवारियों के साथ छेङखात्री मचा रखी, मारो इन तिन्नो बदमाशों कू..........." कोई बस सवारी जोर की आवाज में बोली।

अचानक पूरी बस बेला की अंगरक्षक बन गई और खुद पर लगे इल्जाम का विरोध करने का प्रयास करने वाले फुफ्फा, सुनील और शेरपाल पर टूट पड़ी। उन तीनों के ऊपर बेभाव थप्पड़ और मुक्के पड़ने लगे और वो तीनों भी उन्हें पीटने वालो का मुकाबला करते हुए उन पर मुक्के और थप्पड़ बरसाने लगे। इस मारा - मारी के बीच बस कंडक्टर ने जोर की सीटी मारकर बस रुकवा दी और गंदी सी गाली देते हुआ भीड़ को चीरते हुए, फुफ्फा, सुनील  शेरपाल की तरफ बढ़ा।

"योही घाटा है इन फ्री की सवारियों को बस मैं बिठाने मैं।" कोई जोर से बोला, "अरै इन्है धक्का दे कै बस तै उतार दो।"

बस कंडक्टर ने तत्परता दिखाते हुए बस सवारियों से जोरदार मुकाबला करते हुए फुफ्फा, सुनील और शेरपाल के हाथ पकड़ कर उन्हें बस से उतारने का प्रयास करने लगा।

"अरै तेरे बाप का राज है क्या?" फुफ्फा गुर्राते हुए बोला, "बेमतलब ही बस तै तार रा हमे, बाज आजा नहीं तो तेरी गुद्दी छेत दूँगा।"

यह बात सुनकर गुंडा छाप बस कंडक्टर गुर्रा कर बोला, "थारी बदमाशी इस बस मैं तो चलने की नी, या तो बस तै तलै उतर जाओ नहीं तो इब या बस थाणे मैं जाकै ही रूकैगी अर वहीं थारी हड्डियाँ पुलिस तै तुड़वाऊँगा।"

"अरै मरगे थाणे मैं ले जाण वाले।" फुफ्फा गुर्राकर बोला, "चल तू या बस थाणे मैं ले कै ही चल, वही देखेंगे तुझे, अरै ड्राइवर इब हाँक ले इस बस कू।"

तभी बस से एक पहलवान छाप आदमी उठ खड़ा हुआ और दहाड़ कर बोला, "अरे एक तो तम बीरबानियो कू छेड रे अर इब बदमाशी भी दिखा रे, चुपचाप बस तै तलै उतर जाओ नहीं तो या बस कुश्ती का अखाडा बण जागी अर मैं तमहै धरती में दे - दे कै मारूँगा।"

"अच्छा तो तू ही लग रा इन बीरबानियो का यार।" फुफ्फा गुर्रा कर बोला, "बेट्टे खटकाहेड़ी का हूँ मैं सारी जिंदगी तेरे जैसे पहलवानों को ही पटक - पटक कर धोया है मन्नै।"

इतनी बात सुनकर वो कद्दावर पहलवान उन तीनों पर टूट पड़ा और फुफ्फा, सुनील और शेरपाल पर लात - घुसे बरसाते हुए उन्हें कुछ ही सेकेंडो में धक्का दे कर बस से नीचे उतार दिया और गुर्राकर बोला, "अरै ओ खटकाहेड़ी के बदमाश मैं रोज वही कू निकलू, जिब तेरा जी करै आकै दिखा दियो अपनी बदमाशी। बेट्टे तेरी सारी बदमाशी निचोड़ कै रख दूँगा। बीरबानियो कै चूँटी काटने की ही ताकत है थारे मैं, बेटे रोज इस बस मैं जाऊ हूँ मैं, इब इस बस के लावै भी आए ना तो थारी टाँगा तोड़ कै रख दूँगा।"

फुफ्फा ने अपना मुक्का लहराते हुए पहलवान को जवाब देना चाहा तो सुनील गुस्से से बोला, "मान जा फुफ्फा, सारी बस के सामने जुत्ते लगवा कै चैन नी पड़ा तुझे, इब क्या जेल मैं भिजवा कै मानेगा?"

"अरै मन्नै के कर दिया? फुफ्फा गुस्से से बोला।

"तन्नै चूँटी क्यूँ काट्टी उस मोटी कै?" सुनील गुस्से से बोला।

"अरै ऐसा के था उस मोटी मैं, जो मैं उसकै चूँटी काटता?" फुफ्फा गुस्से से बोला।

"तन्नै उसकै चूँटी नी काट्टी तो किणनै काट्टी?" सुनील आश्चर्य से बोला।

"अरै यूं बदमाश खड़ा था उस मोटी के लावै।" फुफ्फा दूर सड़क के किनारे पर खड़े शेरपाल की तरफ देखते हुए बोला, "यू ही छेड़खात्री कर रा था उस मोटी की गेल।"

"तो खड़ा - खड़ा के कर रा।" सुनील गुर्रा कर बोला, "मार इसकी गुद्दी पै एक झापड़, यो बदमाश म्हारी इज्जत तरवा कै चैन तै खड़ा नी रह सकता।"

शेरपाल सुनील और फुफ्फा की बातें सुनकर सतर्क हो गया और गुर्रा कर बोला, "मेरी गुद्दी पै झापड़ मारैगा, आजा, तेरी माँ नै तुझै दूध पियाया है तो मेरै मार कै दिखा।"

सुनील और फुफ्फा शेरपाल की चेतावनी सुनकर थोड़ा सकपका गए लेकिन लड़ने से पीछे हटना कायरता थी इसलिए वो दोनों शेरपाल से भिड़ने के लिए आगे बढ़ चले।

तभी सड़क पर एक खटारा ऑटो रिक्शा आकर रुका और उसका ड्राइवर हॉर्न बजा कर बोला, "शहर जाओगे के?"

"रुक जा, आ रे इभी।" फुफ्फा गुर्राते हुए बोला, "पहले इस बदमाश की बदमाशी उतार लै।"

ऑटो रिक्शा वाले ने अपना मूँह बिगाड़ा और खड़खड़ करते हुए अपना ऑटो रिक्शा लिए आगे बढ़ गया।

तभी फुफ्फा और सुनील गुर्राते हुए शेरपाल पर टूट पड़े। शेरपाल भी उनका मुकाबला करने लगा। उन तीनों के मुक्के, थप्पड़ और लाते एक दूसरे को बेभाव पड रहे थे। लड़ाई के जूनून में फुफ्फा और सुनील के मुक्के, थप्पड़ और लाते भी एक दूसरे को पड रहे थे। तीनों के मूँह से हाय मर गया, ले तेरे की, दे तेरे की जैसी आवाजे गुर्राहट के साथ निकल रही थी। यह मारा - पिट्टी लगभग दो - तीन मिनट तक चली और वो तीनों थकने लगे।

तभी वहाँ पुलिस की एक पट्रोल कार आकर रुकी और पुलिस से चार लंबे - तगड़े पुलिस वाले उतरे और उनमे से एक उन तीनो को गंदी सी गाली देते हुए बोला, "अरै या सड़क थारे बाप की है? तम याँ मारा - पिट्टी कर रे। अरै लूट के माल के बँटवारे मैं गड़बड़ हो गी के? बोलो रै तम कहाँ तै डकैती मार कै याँ आकै मारा - पट्टी कर रे।"

"अजी हम डकैत नी है।" फुफ्फा डरे और थके स्वर में बोला, "हम तो इस बदमाश को सीधा कर रे थे, यो बदमाश बस मैं छोरियो कै चूंटियाँ काट रा था।"

"सर मुझे ये लोग भुल्लन के गैंग के लग रहे है....." दूसरा पुलिस वाला उन तीनों की तरफ देखते हुए बोला,  "इन्हे उठा कर थाने में ले चलते है, वही इनसे सच कबूल करवा लेंगे। कई अनसुलझे केस सुलझ जाएंगे।"

"नहीं रै यें तिन्नो उठाईगिरे लग रे।" पहला पुलिस वाला उन तीनों की तरफ गौर से देखते हुए बोला, "खुल्लेआम फसाद करने के लिए इन्है छह मिन्हे के लिए अंदर भी भेजा जा सकता है लेकिन इभी हमै जरूरी काम पै जाना है; इनके पिछवाडो पै दस - दस लठ लगाओ अर यां तै चलो।"

पहले पुलिस वाले के कहने की देर थी, बाकि के तीन पुलिस वालो ने उन तीनों को एक लाइन में खड़े करके उनके पिछवाडो पर दस - दस लठ लगाए। लठ की आवाज और उन तीनो के हाय - तौबा की आवाज ने पूरा वातावरण गुँजा कर रख दिया। सड़क पर जाते लोग रुकने का प्रयास करते तो पहला पुलिस वाला उन्हें आगे बढ़ते रहने का इशारा कर देता। जब तक लठो की मार पूरी हुई वो तीनो ओस पड़ी घास पर लेट चुके थे और पुलिस वालो से हाथ जोड़ कर रहम की दुआ कर रहे थे लेकिन पुलिस वालो ने उन पर कोई दया नहीं दिखाई और उनको लठ लगाने की सजा पूरी की।

"अरै जल्दी करो।" पहला पुलिस वाला अपने मोबाईल फोन में टाइम देखते हुए बोला, "पूरा दिन नी है म्हारे पास।"

तीनों पुलिस वालो ने उन तीनों को बार - बार खड़े करके उनकी लठो की सजा पूरी की और उन तीनो को गंदी - गंदी गलियां देते हुए आइंदा फसाद न करने की सलाह देते हुए पुलिस पैट्रोल कार में बैठ कर वहाँ से चले गए।

तभी वहाँ एक ऑटो रिक्शा वाला आकर रुका और चिल्ला कर बोला, "अरै शहर की तरफ जाना हो तो आकै बैठ जाओ अर अपने पिछवाड़े और छितवाने हो तो यहीं पड़े रहो, या तो पुलिस वालो की गाड़ियाँ आत्ती ही रहै।"

ऑटो रिक्शा वाले की बात पर उन तीनों को तैश तो बहुत आया लेकिन वो तीनो अपनी तकदीर को कोसते हुए ऑटो रिक्शा में जा बैठे।

उधर शहर पहुँचते - पहुँचते बस की ज्यादातर सवारिया उतर चुकी थी और बस की गैलरी खाली हो चुकी थी ठंड से ठिठरती सवारियां अपनी मंजिल का इंतजार कर रही थी तभी बस में बैठी बेला फिर जोर से चीख पड़ी- "हाय चूँटी काट ली।"

पूरी बस की सवारियां बेला की तरफ देखने लगी, कोई बोला, "इब किसनै काटली चूँटी, इब तो कोई भी नी खड़ा थारै चूँटी काटने वाला।"

तभी हिसाब - किताब जोड़ता बस कंडक्टर उन तीनों लड़कियों के पास आया और बोला, "अरी लाल तेरै कोई चूँटी नी काट रा, यो फट्टा जिसपै तू बैठी है ना वोही चूँटी काट रा तेरै।"

"यो तो घणी बदमाशी है कंडक्टर है तेरी।" बस की एक सवारी बोली, "जिब फट्टा इसकै चूँटी काट रा था तो तूने वै तीन आदमी क्यूँ तार दिए थे रस्ते मैं।"

"अरै तार दिए तो तार दिए, तुझे के तकलीफ हो री।" कहते हुए बस कंडक्टर वहाँ से चला गया।

"यानी चूँटी उस के डी के बावले नै नी काटी थी।" बेला रूपिका की तरफ देखते हुए बोली।

"इब ज्यादा ना सोच, उस बावले के बारे में।" रूपिका हँसते हुए बोली, "वो बावला तो रोज इस बस मैं कल मिलकै सोरी बोल दियो।"

"मैं क्यूँ सोरी बोलूंगी।" बेला हँसते हुए बोली, "उसके जैसे हजार बावले फिरै, लेकिन आज उस बावले के साथ बुरा हुआ।"

"वैसे दीदी आज तो वो बावला तेरे चक्कर में बस तै तारा गया है।" रूपिका हँसते हुए बोली, "वो तो तेरे कॉलिज मैं ही पढ़ै है, वहीं मिलगा तो........"

"तो क्या?" बेला हँस कर बोली, "मैं ना कहती सोरी किसी कू।"

बेला की बात पर वो तीनों हंस पड़ी, तब तक बस सहारनपुर पहुँच चुकी थी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Comedy