STORYMIRROR

Kumar Vikrant

Comedy Romance

4  

Kumar Vikrant

Comedy Romance

हम तो मुहब्बत करेगा दिन 4 — पहला मैसेज

हम तो मुहब्बत करेगा दिन 4 — पहला मैसेज

5 mins
0

शेरपाल जब के डी कॉलेज की कैंटीन में पहुँचा तो उस समय कैंटीन में काफी भीड़ थी, उसने उड़ती निगाहो से खाली सीट की तलाश की, एक मेज पर कॉलेज की स्टूडेंट यूनियन का सेक्रेटरी वीरू अपने चेले - चपाटो के साथ बैठा गप्पे मार रहा था। शेरपाल कैंटीन में कोई अन्य खाली सीट तलाश करने लगा तो वीरू की निगाह उस पर पड़ और वो जोर से चिल्ला कर बोला। 

"अरै शेरपाल यहीं आजा, कभी - कभी म्हारे पास भी बैठ जाया कर। 

शेरपाल ने वीरू की बात पर कड़वा सा मुँह बनाया और अनमने से चलते हुए वीरू की टेबल के सामने रखी खाली कुर्सी पर जा बैठा। 

"सुना है आज तेरे ऊपर पुलिस ने जबरदस्त लठ बजाया है?" कॉलेज की स्टूडेंट यूनियन का सेक्रेटरी वीरू शेरपाल की तरफ देखकर हँसता हुआ बोला, "बेटे खाते - पीते घर का है, लोकल बसों में धक्के खाने के बजाए अपनी मोटरसाइकिल पे ही कॉलेज आ जाया कर।"

वीरू की बात सुनकर शेरपाल सुलग उठा और गुर्रा कर बोला, "बेट्टे किस पुलिस वाले की औकात है जो मुझै हाथ लगा दै, खाल मैं भुस भर दूँगा उसकी।"

"अरै रहन द, हमनै अपनी आँखों सै तुझै छितते देखा है।" कॉलेज का एक स्टूडेंट जो वीरू का चेला था हँसते हुए बोला, "बेट्टे जिब आदमी लड़की के चक्कर मैं पड जावै तो पुलिस के लठ भी लग जावै, लड़की के यारो के जुत्ते भी लग जावै, अर कधी - कधी तो मर्डर भी हो जावै, संभल कै चल बेट्टे..........."

"बेट्टे मैं किसी के बाप तै नी डरता।" शेरपाल गुर्रा कर बोला, "पहली बात तो मैं किसी लड़की के चक्कर मैं हूँ नी अर कधी चक्कर हो गया तो फेर सारे बदमाशों को देख लूँगा।"

"बेट्टे छेड़खानी करकै लड़कियों तै चक्कर नी चलता।" वीरू हँसता हुआ बोला, "बेट्टे छेड़खानी के बाद तो सरेआम पुलिस का लठ बजै।"

"अरै तम्है किसनै भका लिया कि मन्नै कोई लड़की छेड़ी अर मेरे पुलिस का लठ बजा।" शेरपाल गुस्से से लाल - पीला होते हुए बोला, "इस तरहों की फालतू अपवाह फैलाने में तम्है के मजा आ रा?"

"रहन दै शेरपाल।" वीरू हँसते हुए बोला, "कह दै तूने बस मैं एम ए फर्स्ट ईयर की बेला कै चूँटी नी काट्टी?"

"नहीं काट्टी भाई, राम जी की कसम।" शेरपाल तडफता हुआ बोला। 

"अच्छा तेरै पुलिस का लठ नी बजा?" वीरू हँसते हुए बोला, "इस बात की भी तू राम जी की कसम खालै।"

वीरू का बात सुनकर गुस्से से तमक उठा और उठते हुए बोला, "अरै भाई थारे लावै बैठना तो अपना खोपडा फोड़ना है; मेरी तो क्लास है, मैं तो जा रा।"

"जा चला जा बहाने बाज।" वीरू हँस कर बोला, "तू आज तक पढ़ा जो इब तुझै पढ़ाई याद आ री। शाम के मेरे घर आ जाइओ गर्म ईंटों तै तेरा पिछवाड़ा सिकवा दूँगा।"

शेरपाल वीरू की बात को अनसुनी करता हुआ कॉलेज की कैंटीन से बाहर प्ले ग्राउंड में आ गया। प्ले ग्राउंड में खड़े लड़के लड़कियाँ उसे देख कर मुस्कुराने लगे। 

"लगै पुलिस की लठ बजाई का सबकू पता चल गा।" शेरपाल खुद ही बड़बड़ाता हुआ बोला, "ईब तो घर चलना ही ठीक रहेगा।"

यही बड़बड़ाता हुआ शेरपाल कॉलेज के गेट की तरफ बढ़ चला लेकिन तभी एक लड़की की आवाज उसके कानो में पड़ी- "शेरू ओ शेरू।"

शेरपाल की जगह अपना नाम शेरू सुनकर शेरपाल गुस्से से लाल हो गया और आवाज देने वाली लड़की को कठोर जवाब देने के लिए मुडा। 

मुड़ने पर उसने देखा उससे करीब दस फीट दूर बेला अपनी दो सहेलियों के साथ गंभीर चेहरा लिए खड़ी थी, उसे मुड़ता देख बेला बोली, "शेरू उरै आ।"

जलता भुनता शेरपाल बेला और उसकी सहेलियों के पास पहुँचा और पूरी बेअदबी से बोला, "क्या है?"

"अपना मोबाईल फोन दे।" बेला बोली। 

"क्यूँ दूँ?" शेरपाल गुस्से  बोला। 

"तेरे मतलब की बात है।" बेला गुस्से से बोली, "नहीं देत्ता फोन तो ना दे।"

शेरपाल कुछ देर सोचता रहा और फिर उसने अपने मोबाईल फोन का लॉक खोलकर अपना फोन बेला के हाथ में रख दिया। 

बेला ने तपाक से शेरपाल के मोबाईल के कीपैड से अपना मोबाईल नंबर डायल करके अपने मोबाईल में शेरपाल का नंबर आता देखकर शेरपाल का फोन उसे वापिस कर दिया। 

"क्या मामला है?" शेरपाल ने उत्सुकतावश बेला से पुछा, "कुछ खास बात है।"

"हाँ खास बात है।" बेला अपनी सहेलियों के साथ कॉलेज के गेट से कॉलिज की तरफ जाती हुई बोली, "थोड़ी देर में तुझे मैसेज करुँगी, तब तुझे सब पता चल जागा।"

हैरान परेशान शेरपाल कॉलेज से बाहर आया और ऑटो रिक्शा पकड़ कर बस स्टैंड पर आया और बेहट जानी वाली बस में जा बैठी। 

बस में बैठते ही शेरपाल ने अपना मोबाईल फोन निकाला और अपना मैसेज बॉक्स चैक किया। मैसेज बॉक्स में एक अनजान नंबर से विडिओ मैसेज आया हुआ था। शेरपाल ने मैसेज में आया वीडियो प्ले किया तो उसका चेहरा गुस्से से तमतमा उठा। वीडियो में फुफ्फा, सुनील और वो खुद था और तीनों के पिछवाडो पर पुलिस का लठ बज रहा था। वीडियो के ऑडियो में लठों की फटाक - फटाक और उन तीनों की हाय तौबा की आवाज गूँज रही थी। वीडियो का टाइटल था- 'लड़कियों को छेड़ने वालो का अंजाम।'

वीडियो को देखते ही ही शेरपाल समझ गया था कि उसकी लठ बजाई का वीडियो किसी राहगीर ने बनाया था और सोशल मीडिआ पर पोस्ट कर दिया था। 

वीडियो को देखकर शेरपाल के मुँह से गंदी सी गाली निकली और वो वीडियो डीलिट करने ही जा रहा था कि उसी अनजान नंबर से एक टेक्स्ट मैसेज आया- 'सोरी मेरी वजह से तुम्हारे ऊपर पुलिस का लठ बज गया।'



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Comedy