STORYMIRROR

Priyanka Gupta

Drama Inspirational Children

2  

Priyanka Gupta

Drama Inspirational Children

हैप्पी बर्थ डे मम्मा

हैप्पी बर्थ डे मम्मा

1 min
143

पूरी ज़िन्दगी घर और बच्चों के नाम कर दी,अपने पहले प्यार कत्थक तक को भुला दिया।क्रिसमस डे सबको याद है,लेकिन आज मेरा बर्थडे भी है,सब भूल गए।रम केक बनाते हुए जैस्मिन मन ही मन सोच रही थी। 

माइक्रोवेव ओवनमें केक बेक करनेके लिए रखकर जैस्मिन अपने कमरे में आ गयी थी।उसने बरसों पुराना एल्बम निकाला,अपनी फोटो देखते हुए उसे कत्थक की पहली परफॉरमेंस याद आ गयी थी,लोगों की तालियों से पूराऑडिटोरियम गूँज उठा था। 

तब ही दरवाज़े की घंटी बजी,दोनों बच्चों के हाथ में एक निमंत्रण पत्र था ,जैस्मिन का 15 दिन बाद कत्थक शो था। बच्चोंने निमंत्रण पत्र उसके हाथमें देते हुए कहा ,"हैप्पी बर्थडे मम्मा।"


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Drama