STORYMIRROR

बेज़ुबानशायर 143

Inspirational

4  

बेज़ुबानशायर 143

Inspirational

बोलो वन्देमातरम्

बोलो वन्देमातरम्

1 min
318


कितनी मासूमियत इस मिट्टी में,

बोलो वन्देमातरम् !

सोंधी-सोंधी खुशबू उठती,

बोलो वन्देमातरम् !


बाग-बगीचे मुस्काते इसके,

बोलो वन्देमातरम् !

नृत्य करती सागर की लहरें,

बोलो वन्देमातरम् !


झूम-झूमकर गाती नदियाँ,

बोलो वन्देमातरम् !

ऊँची -ऊँची पर्वत मालाएँ,

बोलो वन्देमातरम् !


चादर बिछी है हरियाली की, 

बोलो वन्देमातरम् !

बासंती हवा की मस्ती चढ़ती,

बोलो वन्देमातरम् !


ईद,दिवाली,क्रिसमस,होली,

बोलो वन्देमातरम् !

एक रंग में सब रंग जाते,

बोलो वन्देमातरम् !


खेत-खलिहान फसल से सजते,

बोलो वन्देमातरम् !

एक साथ हम मिलके रहते,

बोलो वन्देमातरम् !


गीता-कुरान के छाँव में पलते,

बोलो वन्देमातरम् !

कुदरत की सौगात बरसती,

बोलो वन्देमातरम् !


डाल-डाल पे पंछी चहकते,

बोलो वन्देमातरम् !

इस मिट्टी से जुड़ी भावना,

बोलो वन्देमातरम् !


प्राणों से भी प्यारा तिरंगा,

बोलो वन्देमातरम् !

आजादी की कोख से निकला,

बोलो वन्देमातरम् !


नदियों खून बहाया हमने,

बोलो वन्देमातरम् !

तब जाकर आजादी पाया,

बोलो वन्देमातरम् !


नभ इससे है शोभा पाता,

बोलो वन्देमातरम् !

तिरंगा हमारे देश की धड़कन,

बोलो वन्देमातरम् !


इसकी शान अमर रहेगी,

बोलो वन्देमातरम् !

रखता है सर देश का ऊँचा,

बोलो वन्देमातरम् !


तीन रंग से सजा तिरंगा,

बोलो वन्देमातरम् !

शक्ति,शांति,प्रगति का द्योतक,

बोलो वन्देमातरम् !


देशभक्ति की ज्योति जलाता,

बोलो वन्देमातरम् !

रुके नहीं विकास का पहिया,

बोलो वन्देमातरम् !


शत्रु काँपता इसे देखकर,

बोलो वन्देमातरम् !

महाशक्ति ये देश बनें,

बोलो वन्देमातरम् !


सारे जहां से अच्छा भारत,

बोलो वन्देमातरम ।

मिट जाएँगे देश की खातिर,

बोलो वन्देमातरम ।


राणा, शिवा, भगत की जय,

बोलो वन्देमातरम ।

अमर रहें अशफाकउल्ला,

बोलो वन्देमातरम ।


जान हथेली पे हम रखते,

बोलो वन्देमातरम ।

उफ़ तक जुबां नहीं बोलेगी,

बोलो वन्देमातरम ।


नहीं टूटेगी बलिदान की परंपरा,

बोलो वन्देमातरम ।

थाल भाल से सजा रहेगा,

बोलो वंदेमातरम ।



Rate this content
Log in

Similar hindi story from Inspirational