असफलता के फायदे

असफलता के फायदे

2 mins
14.8K


डॉ कलाम ने 'फेल' का बेहद सरल और प्रेरणादायक वाक्य बनाया था,

फर्स्ट अटेम्प्ट इन लर्निंग [ FAIL ] अर्थात सीखने की प्रक्रिया में पहला कदम|

अभी विभिन्न प्रतियोगिता, परीक्षाओं के रिज़ल्ट आने का सीज़न शुरू हो गया है| हर कोई 80% - 90% से ज़्यादा लाना चाहता है और जिसे अच्छे प्रतिशत प्राप्त होते हैं, वे छात्र बेहद खुश होते है क्योंकि ये उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम होता है| पर कभी -कभी लाख कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी मन मुताबिक परिणाम नहीं आ पाते| परिजन अलग निराश हो जाते हैं और बच्चों को अपना सबकुछ बेकार लगने लगता है| मेहनत, पढ़ाई, रातों को जागकर पढ़ना, सब फिज़ूल लगने लगता है !

याद रखिये हर परीक्षा, एक इम्तेहान ही है| एक इम्तेहान में ‘सफल’ न होना जीवन में असफल होना नहीं है| यह चाहे इम्तेहान हो या जीवन में आने वाली अन्य परिस्थितियां| जो कभी -कभी विपरीत दिशा में बहने लगती है| उस वक़्त जो कुछ भी आपके पास है, उसे ही पकड़कर अपनी जंग जीतनी होती है|ज़िंदगी का दूसरा नाम ही इम्तेहान है|

यहाँ आपको किताबी ज्ञान से नहीं बल्कि अपने अनुभव और इच्छाशक्ति से जीतना होगा| जीवन खत्म करना या कोई गलत कदम उठाना बेवकूफी है ! ये नहीं तो कुछ और होगा आपके लिए| कई बार परीक्षा देने पर भी सफलता नहीं मिलती तो मन में अनेकों सवाल उठते हैं| क्या कमी रह गई, किस्मत खराब है, क्या हुआ, क्या गलती हुई, आदि| सवालों के जवाब आपको अपने आप से ही मिलेंगे|

पर जो चीज़ें आपके वश में है ही नहीं उसपर तनाव लेने का कोई तुक नहीं होता| अब जो शेष है, उसका कैसे उपयोग हो ताकि मन को सुकून और शांति मिले, ये बहुत ज़रूरी है|

चेतन भगत जिनके भेजे हुए आलेख और रचना कोई भी समाचारपत्र छापना नहीं चाहता था| लेकिन उन्होंने लिखना नहीं छोड़ा और इतने रिजेक्शन के बाद भी वे लिखते रहे| कई रिजेक्शन के बाद उनके लेखों और रचना को समाचारपत्रों ने छापना शुरू किया| उन्होंने जब नॉवेल लिखना शुरू किया तो कोई भी प्रकाशक उसे छापने को तैयार नहीं था क्योंकि वे नए लेखक के नाम पर रिस्क नहीं लेना चाहते थे| पर अंततः उनके नॉवेल छपे और और आज उनके नॉवेल पर फिल्म बन चुकी है|

आईआईटी और आईआईएम के पास आउट चेतन भगत को आज लोग नॉवेल राइटर के तौर पर जानते है|

'हैरी पॉटर' की लेखिका जेके रॉवलिंग, उदाहरण तो कई हैं|इसलिए असफलता में छिपी सफलता को पहचाने ! अपनी हॉबी, अपने पैशन को वक़्त दे| ये आपको रिलैक्स करेगी| परेशानियों को अपने पैरेलल समझकर, हिम्मत के साथ आगे बढ़िए| हो सकता है कुछ अच्छा आपका इंतज़ार कर रहा हो| कोई गलत कदम न उठायें|

शुभकामनाएं...!


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Inspirational