STORYMIRROR

Annu Jain

Romance

4  

Annu Jain

Romance

अजीब इश्क़पार्ट 4

अजीब इश्क़पार्ट 4

3 mins
253

गतांक से आगे.......


"अरु ये वही लड़का है जो पीछा करते करते घर तक आ गया था।पता नही इसने ऐसा क्या कहा बाऊ जी से ,जो बाऊ जी मान गए शादी को,अरु तुझे याद है वो पल जब इस लड़के ने कहा था कि वो अपनी बेइज्जती का बदला जरूर लेगा। अब मुझे डर लग रहा है कि कहीं ये शादी के वक़्त मुकर न जाये या कुछ ऐसा न मांग ले जो हम दे न सकें"

अरु बोली "देख निधि तुझे साफ बात फूफा जी को बता देनी चाहिए थी,तुझे पता है न वो कितना पोजेसिव है तुझ को ले कर,याद नही बचपन मे तेरी गुड़िया तोड़ने पर मुझे कितने दिन बात नही की थी जबकि गुडिया तो पहले से टूटी हुई थी पर उनको लगा मैने तोड़ी है। इसलिए बिना देर किये तुम्हे बता देना चाहिए ।क्योंकि अगर मैं ये बात बताऊंगी तो उनको ये लगेगा कि मैं नही चाहती तुम्हारी शादी हो .....


"क्या भरोसा इसका कल को कुछ भी कर दे बदला लेने के लिए, पर फूफा जी को को समझायेगा तुमको पता है ना। पर बात तो करनी पड़ेगी किसको कहे कि वो बात करके फूफा जी से। अब निधि की फिक्र ओर बढ़ गयी

अरु ने अब दिमाग लगाना शुरू किया कौन है जो फूफा जी से बात कर सकता है पर उसको कोई समझ में नही आया फिर निधि और अरु दोनों बहुत सोचने के बाद इसी सोच के साथ एकसाथ अपनी सोच को विराम देती है कि वो सीधा कुणाल से बात करेंगी फिर जो होगा देखा जाएगा।

इतनी देर में निधि की माँ ने आवाज दी " निधि और अरु दोनों आ जाओ नाश्ता तैयार है जल्दी से आ जाओ फिर बाजार भी जाना है और पंडित जी से मिलके आना है जल्दी आओ"

दोनों फटाफट तैयार होकर नीचे आती है अरु पूछती है "बुआ क्या बनाया है नाश्ते में, "

निधि की बुआ बोली"आलू के परांठे

और दही के साथ मक्ख़न" आज सब अरु की पसंद का "अब बातें कम करो और जल्दी से नाश्ता खत्म करो"

दोनों ने नाश्ता खत्म किया और बाजार की तरफ जाने लगी तो निधि की माँ बोली"अरे रुको मैं भी चल रही हूँ बोला था न तुमको "

अरु ने निधि को इशारा किया कि फिर वो कैसे कुणाल को बुलाएंगे अगर बुआ आई तो तो निधि बोली"मां आप पापा के साथ जाना, पंडित जी के पास, हमारा बहुत काम है बाजार बहुत वक़्त लग जाएगा "

फिर माँ बोली "ठीक है फिर ,तुम लोग जाओ पर जल्दी आना "ठीक है" बोला निधि ने फिर दोनों घर से निकली निकलते ही निधि ने हिम्मत करके फोन किया कुणाल को,पहले तो उसने फोन उठाया नही । फिर जब वापस काल लगाया तो उसने काल उठाया उधर से कुणाल की आवाज़ आई "कौन बोल रहा है", क्योंकि उसके पास निधि का नम्बर था पर निधि ने अनजान नम्बर से कॉल किया था

अरु ने निधि के हाथ से फोन लिया और बोली"क्या मैं मेघा से बात कर सकती हूं मैं अरुक्ति बोल रही हूँ"

कुणाल ने कहा" सॉरी रॉंग नम्बर" कहके डॉन काट दिया।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Romance