The Stamp Paper Scam, Real Story by Jayant Tinaikar, on Telgi's takedown & unveiling the scam of ₹30,000 Cr. READ NOW
The Stamp Paper Scam, Real Story by Jayant Tinaikar, on Telgi's takedown & unveiling the scam of ₹30,000 Cr. READ NOW

Gita Parihar

Inspirational

2  

Gita Parihar

Inspirational

आओ चर्चा करें

आओ चर्चा करें

4 mins
3.3K


आओ चर्चा करें

"बच्चो, जैसा कि कल हम सबने तय किया था कि अब से हर रोज हम किसी एक विषय पर चर्चा करेंगे, तो क्यों न आज हम अपने उत्तर प्रदेश की चर्चा करें!" 

" हां, यह सही है, गृह प्रदेश से शुरू किया जाए, आज के नियम मैं बनाऊंगा।" बड़े भैया ने उत्साहित होकर कहा।

"लगता है आज इनकी कुछ अधिक ही तैयारी है, भाभी ने फुसफुसा कर कहा,म गर कौन पहले बोलेगा , यह पापा तय करेंगे।" 

"ठीक है, हर व्यक्ति कम से कम तीन वाक्यों में जानकारी देगा।यह तो सबको मंजूर है ?"

"तीन !यह कुछ ज्यादा नहीं ? चलिए कोशिश करने में क्या हर्ज है !"रवि ने कहा।

"श्री गणेशाय नमः कह कर मैं ही प्रारंभ करता हूं, बच्चों, उत्तरप्रदेश का इतिहास लगभग 4000 वर्ष पुराना है। यह लगभग 24 करोड़ की आबादी वाला देश की सबसे अधिक जनसंख्या वाला प्रदेश है।विश्व में केवल पांच राष्ट्र ; चीन, स्वयं भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका, इंडोनिशिया और ब्राज़ील की जनसंख्या उत्तर प्रदेश की जनसंख्या से अधिक है।"

"वाह दादाजी, आपका सामान्य ज्ञान कहीं हमें हारने पर मजबूर न कर दे।अब मुझे मौका दीजिए, कहीं जो जानकारी मुझे है ,वह कोई अन्य न बता दें।" पंखुड़ी चिंतित होकर बोली। 

"ठीक है,चलो तुम ही बताओ। नन्हीं बच्ची को कौन इनकार करेगा?"

"इसकी राजधानी लखनऊ है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। लखनऊ "चिकन कढ़ाई" का एक केंद्र है।"

"वाह,वाह, बहुत बढ़िया !अब बारी है , हमारी श्रीमती जी की,आइए जानेंगे कि आप क्या बताती हैं।"

"यह भारत के उत्तर में स्थित है।देश को सर्वाधिक आठ प्रधानमंत्री देने वाला उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा (जनसंख्या के आधार पर) राज्य है।इसकी सीमाएं उत्तरांचल, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान जैसे उत्तरी व पश्चिमी राज्यों से लगती हैं।"

"तालियां! तालियां,कमाल है !अब हमारे बड़े सुपुत्र की बारी है। याद रहे तुम्हारे नियमानुसार तीन वाक्य बोलने हैं,कम नहीं !"

"जी पापा, कृषि उत्तर प्रदेश की अर्थ व्यवस्था का मुख्य आधार है। पश्चिमि उत्तर प्रदेश के गाँवों में बरसात के मौसम में किसान ज्वार और बाजरा उगाते हैं जिसका प्रयोग पशुओं के चारे के लिए किया जाता है। अक्टूबर और दिसंबर के बीच आलू की खेती होती है। सर्दी के मौसम (रबी) में गेहूँ उगाया जाता है।"

"बहुत, अच्छे,अब रवि महाशय आपकी बारी है।"

"जी दादाजी,सोच रहा था, मेरे लिए कुछ बचेगा ?"

"बेटा ,हमारा उत्तर प्रदेश इतना बड़ा है कि तीन तो क्या 10 -10 वाक्य भी बोलने को कहा जाए तो भी बहुत कुछ जानकारी बच जाएगी।चलो , शुरू हो जाओ।"

"उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक, प्राकृतिक और धार्मिक महत्व के स्थल हैं;प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर ,गोरखपुर ,अयोध्या ,मेरठ, मथुरा, आगरा,झांसी, लखनऊ और वृंदावन ।यहां,अवधी,ब्रज,हिंदी और उर्दू बोली जाती है।"

"शाबाश बेटा रवि,अब हमारी बहू रानी की बारी है,हां बहू ,बताओ।"

"हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश का स्थान सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। गोस्वामी तुलसीदास, कबीरदास, सूरदास से लेकर भारतेंदु हरिश्चंद्र, आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी, आचार्य राम चन्द्र शुक्ल, मुँशी प्रेमचंद, जयशंकर प्रसाद, सूर्यकान्त त्रिपाठी 'निराला', सुमित्रा नन्दन पन्त, मैथलीशरण गुप्त, सोहन लाल द्विवेदी, हरिवंशराय बच्चन, महादेवी वर्मा, राही मासूम रजा, हजारी प्रसाद द्विवेदी, अज्ञेय जैसे इतने महान कवि और लेखक उत्तर प्रदेश में हुए हैं। उर्दू साहित्य के फिराक़, जोश मलीहाबादी, अकबर इलाहाबादी, नज़ीर, वसीम बरेलवी,अनवर फर्रुखाबादी, चकबस्त जैसे अनगिनत शायर उत्तर प्रदेश ही नहीं वरन देश की शान रहे हैं।"

"बहु ,तुमने तो सब की छुट्टी कर दी। बहू के लिए तालियां तो बनती हैं। चलो, अब देखें हमारे छोटे साहबजादे क्या बताते हैं!(सभी समवेत स्वर में तालियां बजाते हैं) 

"यहां जो खनिज पाए जाते हैं उनके आधार पर कई उद्योग पनप गये हैं। विंध्य क्षेत्र के मिर्ज़ापुर में सीमेंट के कारखाने,बांदा और सोनभद्र में बॉक्साइट आधारित एल्यूमीनियम संयंत्र, सिंगरौली में कोयला,यूपी-दिल्ली-एनसीआर ,लखनऊ-कानपुर कॉरिडोर में इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग और कुटीर उद्योग में

वाराणसी के विश्व-प्रसिद्ध हथकरघा से बुने वस्त्र और जरी-कढ़ाई और जरी-रेशम की साड़ियां। चमड़े और चमड़े के उत्पाद के लिये आगरा और कानपुर ,मेरठ एशिया का सबसे बड़ा सोना बाजार और देश के खेल संबंधी वस्तुओं और संगीत वाद्ययंत्रों का सबसे बड़ा निर्यातक केंद्र, दुनिया भर में खुर्जा मिट्टी के बर्त्तन के लिए प्रसिद्ध बुलंदशहर! मथुरा भारत की छठी सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी,अलीगढ़ का ताला, फिरोजाबाद की चूड़ियाँ, सहारनपुर का काष्ठ शिल्प, पिलखुवा की हैण्ड ब्लाक प्रिंट की चादरें,रामपुर का पैचवर्क, मुरादाबाद के पीतल के बर्तन औरंगाबाद का टेराकोटा, मेरठ की कैंची।"

"अरे,बस ,बस थोड़ा सांस लेे लो,खूब अच्छा लगा जानकर कि हम अपने प्रदेश से अनभिज्ञ नहीं हैं। बच्चो,देश को सर्वाधिक लोकसभा और राज्यसभा सदस्य भी उत्तर प्रदेश देता है। यहां का कथक नृत्य जिसे सूक्ष्म मुद्राओं के साथ ठुमरी गायन पर तबले और पखावज के साथ ताल मिलाते हुए किया जाता है वह उत्तर प्रदेश की लोक संस्कृति में प्रमुख स्थान रखता है।सम्राट अशोक द्वारा निर्मित चार सिंह युक्त स्तम्भ सारनाथ में स्थित हैं।बनारस घाट और हरिद्वार की गंगा आरती, अयोध्या का सावन झूला मेला और दीपावली, प्रयागराज का 12 वर्ष का कुंभ और 6 वर्ष के बाद अर्धकुंभ, मथुरा, वृंदावन, बरसाने की होली, बाराबंकी का देवा मेला यह सब मिलकर उत्तर प्रदेश को खास बनाते हैं।"

"वाह पापा,यह तो हम बताना ही भूल गए थे, अच्छा अब कल का विषय है,"अनुशासित दिनचर्या और उसके लाभ",आज की भांति ही बढ़- चढ़ कर हिस्सा लेना होगा। आज की चर्चा कैसी रही?"

सब एक साथ बोल उठे,"बहुत, बहुत उपयोगी।"


Rate this content
Log in

More hindi story from Gita Parihar

Similar hindi story from Inspirational